August 15, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

बालको में इंडियन कॉफी हाउस की नई शुरुआत, नगरवासियों के लिए बना आकर्षण का नया केंद्र

1 min read

 

 त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ***बालकोनगर, 04 नवम्बर 2025
भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं निदेशक श्री राजेश कुमार ने मंगलवार को बालकोनगर में नवस्थापित इंडियन कॉफी हाउस (आईसीएच) का शुभारंभ किया। अपनी विशिष्ट स्वाद, उत्कृष्ट गुणवत्ता और समृद्ध परंपरा के लिए प्रसिद्ध इंडियन कॉफी हाउस का यह नया केंद्र अब बालको परिवार, कर्मचारियों और नगरवासियों के लिए एक नया आकर्षण स्थल बन गया है।

नव उद्घाटित इंडियन कॉफी हाउस को आधुनिक और सौंदर्यपूर्ण वातावरण में तैयार किया गया है। यहाँ बैठने की आरामदायक व्यवस्था, सुरुचिपूर्ण साज-सज्जा और शांत माहौल इसे विशेष बनाते हैं। यह स्थल न केवल स्वादिष्ट कॉफी और लज़ीज़ व्यंजनों का आनंद लेने का अवसर देता है, बल्कि सामाजिक मेल-मिलाप, अनौपचारिक बैठकों और पारिवारिक संवादों के लिए भी एक आदर्श स्थान साबित होगा।

कॉफी हाउस में पारंपरिक भारतीय कॉफी के साथ-साथ विविध स्नैक्स, दक्षिण भारतीय व्यंजन, डोसा, इडली, वडा, कटलेट, सैंडविच, नाश्ते की विविध श्रृंखला और हल्के भोजन की विस्तृत रेंज उपलब्ध कराई गई है। यह सभी नगरवासियों और आगंतुकों को आकर्षित कर रहा है।

 

इस अवसर पर बालको के मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री राजेश कुमार ने कहा—

«“बालको सदैव अपने कर्मचारियों और उनके परिवारों के लिए बेहतर जीवनशैली, सुविधाएं और सामुदायिक भावना को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध रहा है। इंडियन कॉफी हाउस का यह नया केंद्र न केवल स्वाद और गुणवत्ता का अनुभव देगा, बल्कि यह हमारे टाउनशिप के सामाजिक संबंधों को और सशक्त बनाने का माध्यम भी बनेगा।”»

उन्होंने आगे कहा कि बालको परिवार के सदस्यों के लिए यह स्थल आत्मीयता, संवाद और सहयोग का प्रतीक बनेगा। यह कर्मचारियों एवं उनके परिवारों के बीच आपसी जुड़ाव और सौहार्द का वातावरण विकसित करेगा।

बालको प्रबंधन अपने टाउनशिप को उत्कृष्ट बनाने हेतु लगातार विभिन्न नागरिक सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण में जुटा है। नेहरू पार्क परिसर, बालको स्टेडियम, आधुनिक अस्पताल, उच्च स्तरीय विद्यालय और सामुदायिक केंद्र जैसे उपक्रमों ने बालकोनगर के जीवन को समृद्ध और आधुनिक बनाया है। इन्हीं निरंतर प्रयासों की श्रृंखला में स्थापित इंडियन कॉफी हाउस नगर के सामाजिक, सांस्कृतिक और सामुदायिक जीवन में नई ऊर्जा का संचार करेगा।

यह नया केंद्र न केवल स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद प्रदान करेगा, बल्कि बालकोनगर के सामाजिक ताने-बाने को मजबूत करते हुए एक जीवंत और उत्साहपूर्ण माहौल का सृजन करेगा। इसके शुभारंभ से बालकोनगर में नागरिक सुविधाओं की एक और नई कड़ी जुड़ गई है, जो आने वाले दिनों में नगर की पहचान और गौरव को और बढ़ाएगी।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.