February 12, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

जिला चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज कोरबा की सामान्य सभा सम्पन्न, कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित

 

पदाधिकारियों के कार्यकाल में वृद्धि, नियमावली संशोधन, सदस्यता प्रमाणपत्र एवं भवन निर्माण पर हुई विस्तार से चर्चा

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/ जिला चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज, कोरबा की सामान्य सभा की बैठक चेम्बर भवन में सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता संस्था के अध्यक्ष श्री योगेश जैन ने की। कार्यक्रम के प्रारंभ में पूर्व अध्यक्ष श्री रामसिंह अग्रवाल का पुष्पगुच्छ से स्वागत किया गया। तत्पश्चात महामंत्री श्री नरेन्द्र अग्रवाल ने अध्यक्ष की अनुमति से सभा का औपचारिक शुभारंभ किया।

महामंत्री श्री अग्रवाल ने फर्म एवं सोसायटी से संबंधित विगत वर्षों के ऑनलाइन विवरण प्रस्तुत करने के नियमों पर विस्तृत जानकारी दी। इसके साथ ही अध्यक्ष योगेश जैन ने चेम्बर भवन में नवनिर्मित होने वाले कमरों के निर्माण कार्य की जानकारी सदस्यों को दी और बेहतर सुविधा हेतु सुझाव भी आमंत्रित किए।

 

सामान्य सभा में संविधान की नियमावली में संशोधन के विषय पर महत्वपूर्ण चर्चा हुई। इसमें पदाधिकारियों के खर्च की राशि में वृद्धि एवं कार्यकाल को 2 वर्ष से बढ़ाकर 3 वर्ष करने के प्रस्तावों पर गहन विचार-विमर्श के बाद सर्वसम्मति से संशोधन पारित किया गया।

महामंत्री नरेन्द्र अग्रवाल ने बताया कि सदस्यता प्रमाणपत्र के गुम, खराब या नष्ट होने की दशा में सदस्य अब निर्धारित शुल्क जमा कर नया प्रमाणपत्र प्राप्त कर सकेंगे। वहीं, जिन सदस्यों की मृत्यु हो चुकी है या जिनकी फर्म में प्रोपराइटर का नाम परिवर्तन हुआ है, वे भी शुल्क जमा कर नवीन प्रमाणपत्र प्राप्त कर सकते हैं।
उन्होंने यह भी अवगत कराया कि शीघ्र ही सभी सदस्यों के परिचय पत्र जारी करने की प्रक्रिया प्रारंभ की जाएगी, जिससे संगठनात्मक एकरूपता बनी रहे।

कोषाध्यक्ष श्री ओमप्रकाश रामानी ने विगत वर्ष की आय-व्यय रिपोर्ट प्रस्तुत की, जिसे सभी सदस्यों द्वारा एकमत से स्वीकृति प्रदान की गई। इस दौरान व्यापारियों के सुझावों, शिकायतों एवं अन्य विषयों पर चर्चा हुई। अध्यक्ष योगेश जैन ने आश्वासन दिया कि सभी बिंदुओं पर ठोस रणनीति बनाकर प्रभावी कार्यवाही की जाएगी।

सभा में उपस्थित पदाधिकारियों में वरिष्ठ उपाध्यक्ष आर.पी. तिवारी, प्रकाश जैन, नरेश अग्रवाल, बजरंग अग्रवाल, राजेन्द्र अग्रवाल, महामंत्री नरेन्द्र कुमार अग्रवाल, कोषाध्यक्ष ओमप्रकाश रामानी, संगठन मंत्री राहुल मोदी, मीडिया प्रभारी अनिल अग्रवाल, विधिक सलाहकार राजकुमार मोदी, हितेश अग्रवाल, गौतम जैन, बजरंग हलारलका, जगदीश सोनी, रामसेवक अग्रवाल, पारस जैन, सजन अग्रवाल, गोल्डी अग्रवाल, राज सिंघल, दिनेश राठौर, सतीश ठाकुर, प्रेम गुप्ता, अमित जैन, उपाध्यक्ष जतिन डोडेजा, विजय पारेख, मोहनलाल अग्रवाल, संयुक्त महामंत्री राकेश अग्रवाल, सत्येंद्र पुरी, एस.के. ठाकुर सहित बड़ी संख्या में व्यापारीगण उपस्थित थे।

बैठक का संचालन सुव्यवस्थित ढंग से किया गया तथा समापन मीडिया प्रभारी अनिल अग्रवाल के आभार प्रदर्शन के साथ हुआ।
— अनिल अग्रवाल, मीडिया प्रभारी
जिला चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज, कोरबा

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.