August 15, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

हमारी बेटियों ने इतिहास रच दिया — हम विश्व विजेता बन गए हैं! 🇮🇳

1 min read

 

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने रचा स्वर्णिम इतिहास, पूरे देश में जश्न का माहौल

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/रायपुर/03 नवम्बर 2025। भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने वर्ल्ड कप 2025 जीतकर एक नया इतिहास रच दिया है। इस अभूतपूर्व उपलब्धि से पूरा देश गौरवान्वित है। टीम इंडिया की यह जीत न केवल क्रिकेट की दुनिया में एक नया अध्याय लिखती है, बल्कि यह भारत की हर बेटी के साहस, संघर्ष और आत्मविश्वास की प्रतीक बन गई है।

इस ऐतिहासिक जीत पर पूरे देश में खुशी की लहर दौड़ गई है। लोग सड़कों पर उतरकर तिरंगा लहराते हुए जश्न मना रहे हैं। सोशल मीडिया पर खिलाड़ियों को बधाइयों का तांता लग गया है।

इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री किरण देव ने टीम इंडिया की शानदार जीत पर हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि—

«“यह सफलता देश की मातृशक्ति को समर्पित है। हमारी बेटियों ने अपने अद्भुत खेल प्रदर्शन से न केवल भारत का मान-सम्मान बढ़ाया है, बल्कि यह भी साबित किया है कि नारी शक्ति जब ठान ले, तो असंभव को भी संभव कर दिखाती है।”»

श्री देव ने कहा कि यह जीत केवल एक ट्रॉफी नहीं, बल्कि हर भारतीय बेटी के सपनों, संघर्ष और आत्मविश्वास की विजय है। जहाँ नारी आगे बढ़ती है, वहाँ इतिहास बनता है। भारतीय महिला टीम ने अपने समर्पण, मेहनत और दृढ़ संकल्प से यह सिद्ध कर दिया कि सशक्त नारी ही सशक्त भारत की पहचान है।

उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में “नारी शक्ति वंदन” और “बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ” जैसे अभियानों ने आज देश की बेटियों में नई ऊर्जा, आत्मविश्वास और सम्मान की भावना जगाई है। यह जीत उसी सशक्तिकरण की दिशा में एक और गौरवशाली कदम है।

पूरे भारत में इस ऐतिहासिक क्षण को “नारी शक्ति का विश्व विजय दिवस” के रूप में देखा जा रहा है। यह जीत न केवल खेल जगत के लिए, बल्कि पूरे देश के लिए प्रेरणा का स्रोत बन गई है।

जय हिन्द, जय भारत! 🇮🇳

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.