July 29, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन ने परिवार सहित बागेश्वरधाम में की पूजा-अर्चना, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना

1 min read


त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/ कोरबा। छत्तीसगढ़ शासन के वाणिज्य, उद्योग एवं श्रम मंत्री तथा कोरबा विधायक लखनलाल देवांगन दो दिवसीय धार्मिक यात्रा पर मध्यप्रदेश स्थित प्रसिद्ध श्री श्री 1008 बागेश्वर धाम पहुंचे। ज्येष्ठ माह के चौथे बड़े मंगल के पावन अवसर पर उन्होंने अपने पूरे परिवार और सहयोगियों के साथ भगवान बालाजी के दर्शन कर विधिवत पूजा-अर्चना की।

पूजन के उपरांत मंत्री देवांगन ने कहा, “भगवान बालाजी की पावन नगरी में अपने परिवार व सहयोगियों के साथ पूजा-अर्चना का अवसर मिलना मेरे लिए सौभाग्य की बात है। यहां की गई पूजा हमें नई ऊर्जा, आस्था और प्रेरणा प्रदान करती है। मैंने कोरबा जिले सहित पूरे प्रदेश के नागरिकों की खुशहाली, स्वास्थ्य और समृद्धि की कामना की है।”

इस धार्मिक यात्रा में उनके साथ उनके भाई कौशल देवांगन और भागवत देवांगन भी उपस्थित थे। इसके अलावा भाजपा युवा मोर्चा के जिला महामंत्री व वार्ड क्रमांक 18 के पार्षद नरेंद्र देवांगन, भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रफुल्ल तिवारी, निज सचिव नरेंद्र पाटनवार, मीडिया प्रभारी आकाश श्रीवास्तव, युवा मोर्चा के मंत्री वैभव शर्मा समेत कई समर्थक भी मौजूद रहे।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.