July 28, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

जनदर्शन में गूंजीं जन-समस्याएं: कलेक्टर अजीत वसंत ने 80 आवेदनों पर दिए त्वरित निराकरण के निर्देश

1 min read

 


त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/  आज जिला कार्यालय परिसर में आयोजित जनदर्शन कार्यक्रम में कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने आम नागरिकों की समस्याएं ध्यानपूर्वक सुनीं और तत्काल संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश जारी किए। जनदर्शन में कुल 80 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें नागरिकों ने विभिन्न विभागों से जुड़ी समस्याओं और मांगों को रखा।

जनदर्शन में प्रस्तुत आवेदनों में भूमि सीमांकन, नामांतरण, पट्टा, खाता विभाजन, नक्शा बटांकन, प्रधानमंत्री आवास योजना, बिजली बिल सुधार, रोजगार की मांग, स्वास्थ्य उपचार हेतु सहयोग, महतारी वंदन योजना के लाभ, आर्थिक सहायता, पेंशन, एवं स्कूल फीस माफी जैसे विषय प्रमुख रहे।

कलेक्टर श्री वसंत ने सभी आवेदनों को गंभीरता से लेते हुए कहा कि, “प्रत्येक आवेदक की समस्या का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाए। सभी विभागीय अधिकारी समय-सीमा में कार्रवाई सुनिश्चित करें तथा निराकरण की जानकारी आवेदकों को दें।”

कार्यक्रम में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री दिनेश नाग एवं अपर कलेक्टर श्री मनोज कुमार भी उपस्थित रहे। दोनों अधिकारियों ने कुछ मामलों में आवेदकों को मार्गदर्शन प्रदान किया और अधिकारियों को स्पष्ट दिशा-निर्देश भी दिए।

जनदर्शन कार्यक्रम जिले में शासन-प्रशासन की जनसुनवाई प्रणाली को सशक्त बनाने और जनता से सीधे संवाद स्थापित करने का महत्वपूर्ण माध्यम बनता जा रहा है। इससे लोगों को प्रशासन तक अपनी बात पहुंचाने और शीघ्र समाधान मिलने में सहायता मिल रही है।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.