July 28, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

डाक सेवा संग बालको की अनूठी पहल: प्लांट कर्मियों के लिए वित्तीय ज्ञान का संगम

1 min read

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा बालकोनगर ****/   भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) ने एक महत्वपूर्ण सामाजिक पहल के तहत अपने व्यावसायिक साझेदारों के कर्मचारियों को वित्तीय रूप से सशक्त बनाने हेतु एक वित्तीय साक्षरता कार्यक्रम का आयोजन किया। इस कार्यक्रम का आयोजन भारतीय डाक सेवा के बिलासपुर मंडल और कोरबा डाक कार्यालय के सहयोग से किया गया। इसका मुख्य उद्देश्य संयंत्र स्तर पर कार्यरत कर्मचारियों को बचत, बीमा और निवेश की मूलभूत जानकारी देकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाना था।

इस जागरूकता सत्र का संचालन श्री गणेश देवांगन, सहायक अधीक्षक, भारतीय डाक सेवा, बिलासपुर मंडल द्वारा किया गया। उन्होंने प्रतिभागियों को नियमित बचत की आदत डालने, जोखिम प्रबंधन हेतु बीमा योजनाओं को अपनाने तथा दीर्घकालिक वित्तीय लक्ष्यों की पूर्ति के लिए उचित निवेश रणनीतियाँ अपनाने के महत्व को सरल भाषा में समझाया।

कार्यक्रम में कुल 80 कर्मचारियों ने भाग लिया, जिनमें अधिकांश दैनिक उत्पादन एवं रखरखाव गतिविधियों से जुड़े थे। उनके लिए यह सत्र न केवल ज्ञानवर्धक रहा बल्कि व्यवहारिक दृष्टिकोण से भी लाभकारी सिद्ध हुआ।

सत्र में पोस्ट ऑफिस की छोटी बचत योजनाओं, जैसे सुकन्या समृद्धि योजना, पब्लिक प्रॉविडेंट फंड (PPF), नेशनल सेविंग्स सर्टिफिकेट (NSC), पोस्टल लाइफ इंश्योरेंस (PLI) जैसी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। प्रतिभागियों को इन योजनाओं में निवेश की प्रक्रिया, लाभ और सुरक्षा पहलुओं से भी अवगत कराया गया।

बालको प्रबंधन ने भारतीय डाक सेवा की इस सहभागिता की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के कार्यक्रम न केवल कर्मचारियों के आर्थिक जीवन को स्थायित्व प्रदान करते हैं, बल्कि समग्र सामाजिक विकास में भी योगदान करते हैं। कंपनी भविष्य में भी इस प्रकार के समावेशी एवं शिक्षाप्रद प्रयासों को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.