July 27, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

विधायक चैतराम अटामी ने किया शहीद वीर गुण्डाधुर स्मृति क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ

1 min read

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा दंतेवाड़ा राहुल  ****/  शहीद वीर गुण्डाधुर की स्मृति में आयोजित टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य शुभारंभ चितालंका ग्राउंड में हुआ। इस आयोजन का नेतृत्व दंतेवाड़ा विधायक श्री चैतराम अटामी ने किया। टूर्नामेंट के उद्घाटन समारोह में विधायक श्री अटामी के साथ कलेक्टर कुणाल दुधावत, भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता और जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।

इस अवसर पर विधायक चैतराम अटामी ने खेलों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि खेल न केवल शारीरिक रूप से लाभदायक होते हैं, बल्कि यह मानसिक और सामाजिक विकास में भी सहायक होते हैं। उन्होंने कहा कि खेलों के माध्यम से युवा वर्ग में अनुशासन, प्रतिस्पर्धात्मकता, टीम भावना और आत्मविश्वास का विकास होता है। उन्होंने यह भी कहा कि खेल एक संगठित, प्रतिस्पर्धात्मक और नियमबद्ध गतिविधि है, जो लोगों को जोड़ने, उनमें कौशल विकसित करने और आनंद प्रदान करने का माध्यम बनती है।

कार्यक्रम में भाजपा जिला महामंत्री धीरेन्द्र प्रताप, जिला उपाध्यक्ष मुकेश शर्मा, सुनीता भास्कर, जिला पंचायत सदस्य कमला विनय नाग, नगर पालिका अध्यक्ष पायल गुप्ता, जिला पंचायत उपाध्यक्ष अरविन्द कुंजाम, जिला मीडिया प्रभारी राहुल असरानी, मंडल अध्यक्ष जय भंसाली, साजन सिंह, निखिल नाग, चंद्रकांत स्वाई, शिव, बृजेश राणा, हिमांशु परघनीया समेत कई अन्य कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे।

टूर्नामेंट की शुरुआत युवा खिलाड़ियों के जोश और उमंग के साथ हुई, जिसमें स्थानीय ग्रामीणों की भी भारी उपस्थिति देखी गई। इस आयोजन के माध्यम से न केवल खिलाड़ियों को मंच मिला, बल्कि ग्रामीण अंचलों में खेल संस्कृति को भी प्रोत्साहन मिला।

यह टूर्नामेंट आने वाले दिनों में कई मुकाबलों के साथ रोमांचक बनता जाएगा और युवाओं को एक सकारात्मक दिशा देने में सहायक सिद्ध होगा।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.