चैतमा में मनाई गई लोकमाता अहिल्याबाई होलकर की 300वीं जयंती, सेवा कार्यों से दी गई श्रद्धांजलि




त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/ भारतीय जनता पार्टी मंडल चैतमा द्वारा लोकमाता अहिल्याबाई होलकर की 300वीं जन्म जयंती बड़े ही श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर को कार्यकर्ताओं ने सेवा पर्व के रूप में मनाते हुए महामाया मंदिर प्रांगण में सफाई अभियान चलाया और लोकमाता को कृतज्ञ श्रद्धांजलि अर्पित की।
कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष श्री बृजेश यादव ने कहा कि “जनसेवा और समाजसेवा ही राजमाता अहिल्याबाई होलकर को सच्ची श्रद्धांजलि है। उनका जीवन सामाजिक न्याय, सेवा और परोपकार की मिसाल है, जिसे हम सभी कार्यकर्ताओं को आत्मसात करना चाहिए।”
इस अवसर पर प्रमुख रूप से उपस्थित रहे —
जनपद उपाध्यक्ष श्री दिलहरन कुर्मी, पूर्व मंडल अध्यक्ष एवं जिला कार्यसमिति सदस्य श्री सुकालू प्रजापति, पूर्व मंडल अध्यक्ष श्री कृष्णा यादव, पूर्व किशोर न्याय बोर्ड के जिला अध्यक्ष डॉ. लक्ष्मीनारायण जायसवाल, मंडल उपाध्यक्ष श्री रामनाथ कश्यप, युवा मोर्चा मंडल उपाध्यक्ष श्री कैलाश उइके, युवा मोर्चा मंडल महामंत्री श्री मिथुन यादव, जनपद प्रतिनिधि श्री शिव पटेल, श्री पप्पू निर्मलकर सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता।
इस कार्यक्रम ने सामाजिक सहभागिता और जनसेवा की भावना को प्रोत्साहित करते हुए लोकमाता अहिल्याबाई होलकर के जीवन मूल्यों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य किया।


