स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन, महापौर संजू देवी राजपूत व जयसवाल समाज अध्यक्ष रामगोपाल डिक्सेना की गरिमामयी उपस्थिति में कोरबा में नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों का भव्य सम्मान समारोह सम्पन्न




त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/ कोरबा। जयसवाल (कलचुरी) समाज द्वारा कोरबा जिले में 24 मई 2025, शनिवार को एक ऐतिहासिक एवं भव्य “नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधि सम्मान समारोह” का आयोजन किया गया। यह गरिमामयी कार्यक्रम मिशन रोड स्थित कलचुरी जयसवाल भवन में सम्पन्न हुआ, जिसमें समाज के विभिन्न क्षेत्रों से निर्वाचित जनप्रतिनिधियों का सामूहिक सम्मान किया गया।

कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ शासन के लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा चिकित्सा शिक्षा मंत्री माननीय श्री श्याम बिहारी जायसवाल एवं श्रम, उद्योग और वाणिज्य मंत्री माननीय श्री लखनलाल देवांगन उपस्थित रहे। समारोह की अध्यक्षता नगर निगम कोरबा की महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत ने की। आयोजन के संरक्षक एवं अध्यक्ष श्री रामगोपाल डिक्सेना, अध्यक्ष – सर्वकल्याणी जयसवाल सभा, कोरबा रहे।
विशिष्ट अतिथियों में सम्मिलित रहे –
- श्री कोनेत्या जायसवाल, संयोजक, राष्ट्रीय कलचुरी राजवंशीय क्षेत्रीय शोध समिति
- श्री मनोज राय, प्रदेश अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ हैदराबादी कलचुरी समाज
- श्री जितेन्द्र जायसवाल, अध्यक्ष, प्रगतिशील जयसवाल कमेटी, कला समाज
सम्मानित नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों की सूची इस प्रकार रही –
नगर पालिका परिषद, कटघोरा:
- श्री राज जायसवाल, अध्यक्ष
- श्रीमती मधुलता कश्यप, पार्षद
- श्रीमती सुनीता जायसवाल, पार्षद
नगर पंचायत, पाली:
- श्री अजय जायसवाल, अध्यक्ष
जिला पंचायत, कोरबा:
- श्रीमती चितिका मुईकेश जायसवाल, उपाध्यक्ष
नगर निगम, कोरबा:
- श्री अनुज जायसवाल, पार्षद एवं अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ कला महासभा, कोरबा
- श्रीमती भानुमति जायसवाल, पार्षद
- श्रीमती चन्द्रकली जायसवाल, पार्षद
नगर पंचायत, दीपका:
- श्री कमलेश जायसवाल, पार्षद
- श्रीमती सुनीता जायसवाल, पार्षद
अन्य पंचायत जनप्रतिनिधि:
- श्री दीपक डिक्सेना, पार्षद, नगर पंचायत छुरीकला
- श्री रमेश जायसवाल, उपसरपंच, ग्राम पंचायत कटोरीनगौड़ी
- श्रीमती रेखा राजू जायसवाल, उपसरपंच, ग्राम पंचायत हरदीबाजार
- श्री विक्की जायसवाल, उपसरपंच, ग्राम पंचायत उत्तरदा
- श्रीमती प्रियंका जायसवाल, पंच, ग्राम पंचायत हरदीबाजार
- श्री हिमांशु जायसवाल, पंच, ग्राम पंचायत हरदीबाजार
- श्री मुरारी जायसवाल, उपसरपंच, ग्राम पंचायत कोसिरा
- श्री राजेश जायसवाल, पंच, ग्राम पंचायत कोसिरा
- श्री अनुराग जायसवाल, उपसरपंच, ग्राम पंचायत सिसरिंगा
समाज संगठनों की भागीदारी:
इस आयोजन में जयसवाल महिला मंडल, कोरबा तथा जयसवाल युवा सभा, कोरबा की सक्रिय एवं उल्लेखनीय भूमिका रही। उन्होंने न केवल कार्यक्रम की व्यवस्थाएं संभालीं, बल्कि सांस्कृतिक समरसता और समाज की एकजुटता का संदेश भी प्रस्तुत किया।
उल्लेखनीय बिंदु:
मुख्य अतिथियों और विशिष्ट अतिथियों ने अपने वक्तव्यों में जयसवाल समाज की एकजुटता, सेवा भावना, राजनीतिक जागरूकता और सामाजिक उत्थान की दिशा में निरंतर कार्य करते रहने की प्रेरणा दी।
इस आयोजन में सैकड़ों की संख्या में समाजजन उपस्थित रहे, जिन्होंने पूरे आयोजन को ऐतिहासिक बना दिया।




