March 15, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

शासकीय कन्या महाविद्यालय कोरबा में जनभागीदारी समिति की बैठक संपन्न, निर्माण कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/   कोरबा, 25 मई शासकीय कन्या महाविद्यालय, कोरबा में आज जनभागीदारी समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जनभागीदारी समिति की अध्यक्ष श्रीमती वर्षा दिनेश वैष्णव ने की। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य श्री राजेंद्र सिंह, प्रोफेसर श्रीमती संध्या पांडे, प्रोफेसर सिंह सहित अन्य गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।

बैठक में जनभागीदारी समिति के पूर्व अध्यक्ष एवं सदस्य श्री दिनेश वैष्णव, श्री यशवंत श्रीवास, श्रीमती सीमा दुबे, श्रीमती सरिता महंत, श्रीमती स्वाति कश्यप, श्रीमती शशिकला साहू, सांसद प्रतिनिधि श्रीमती शोभना परसाई तथा श्री युवराज चंद्र भी मौजूद थे।

बैठक के दौरान समिति द्वारा स्वागत समारोह का आयोजन किया गया तथा महाविद्यालय में मिनीमाता कॉलेज के अंतर्गत हो रहे डोम निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के पश्चात समिति ने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता को लेकर विशेष चिंता व्यक्त करते हुए संबंधित अधिकारियों एवं निर्माण एजेंसी को निर्देशित किया कि कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही न हो और सभी निर्माण कार्य गुणवत्ता पूर्वक एवं समय पर पूर्ण किए जाएं।

जनभागीदारी समिति ने महाविद्यालय के समग्र विकास को प्राथमिकता देने की प्रतिबद्धता भी दोहराई और छात्राओं के शैक्षणिक व भौतिक सुविधाओं के विस्तार हेतु सुझाव दिए।

यह बैठक न केवल संस्थान की प्रगति के लिए दिशा निर्धारित करने वाली सिद्ध हुई, बल्कि इससे यह भी स्पष्ट हुआ कि समिति शिक्षा के क्षेत्र में सुधार के लिए गंभीर रूप से कार्यरत है।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.