“मन की बात” कार्यक्रम के सामूहिक श्रवण की तैयारी, कार्यकर्ताओं को निर्देश
1 min read

जय सियाराम।
त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/ प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के मासिक रेडियो कार्यक्रम “मन की बात” का आगामी प्रसारण दिनांक 25 मई 2025, रविवार को प्रातः 11:00 बजे निर्धारित है।
भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं एवं समस्त नागरिकों से अपील की गई है कि वे अपने-अपने बूथ स्तर पर इस कार्यक्रम का सामूहिक श्रवण सुनिश्चित करें तथा अधिक से अधिक लोगों को इस जन-उपयोगी कार्यक्रम से जोड़ने का प्रयास करें।
इस संबंध में प्रदेश महामंत्री भाजपा श्री रामू रोहरा, प्रभारी – मन की बात कार्यक्रम, तथा जिला अध्यक्ष भाजपा श्री गोपाल मोदी, प्रभारी – मन की बात कार्यक्रम द्वारा निर्देश जारी किए गए हैं कि सभी कार्यकर्ता अपने-अपने क्षेत्रों में श्रवण व्यवस्था की समुचित तैयारी करें तथा सभी संबंधितों को समय रहते सूचना उपलब्ध कराएं।
सभी बूथों पर आयोजित कार्यक्रम की फोटोग्राफ्स अनिवार्य रूप से NaMo App एवं Saral App पर अपलोड करना आवश्यक है। कार्यकर्ताओं से अपेक्षा की गई है कि वे समयबद्ध रूप से फोटो अपलोड सुनिश्चित करें।
यह आयोजन न केवल संवाद का माध्यम है, बल्कि आमजन को राष्ट्र निर्माण की दिशा में जोड़ने का महत्वपूर्ण प्रयास भी है।
