May 3, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

भाजपा जिला मीडिया प्रभारी मनोज मिश्रा के अनुज प्रमोद मिश्रा का निधन, अंतिम संस्कार 18 मई को

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/  कोरबाभारतीय जनता पार्टी जिला कोरबा के जिला मीडिया प्रभारी श्री मनोज मिश्रा जी के अनुज भ्राता श्री प्रमोद मिश्रा जी का आकस्मिक निधन हो गया है। वे लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे थे और विगत कुछ समय से उनका इलाज प्रसिद्ध अस्पताल सीएमसी वेल्लोर में चल रहा था। इलाज के दौरान ही उन्होंने अंतिम सांस ली।

प्रमोद मिश्रा जी एक सरल, विनम्र और मिलनसार स्वभाव के व्यक्ति थे। उनके असामयिक निधन से परिवार सहित क्षेत्र में शोक की लहर है। यह खबर सुनते ही पार्टी के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों में शोक व्याप्त हो गया है।

उनका अंतिम संस्कार कल दिनांक 18 मई 2025, रविवार को प्रातः 11 बजे कोरबा के मोतीसागर पारा मुक्तिधाम में किया जाएगा।

शोक संतप्त परिवार से मिलने के लिए श्री मनोज मिश्रा जी का निवास स्थान इस प्रकार है:
Q No A6, दुर्गा पंडाल, सुभाष ब्लॉक, एसईसीएल मुड़ापार, कोरबा।

ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और शोकाकुल परिवार को यह असीम पीड़ा सहने की शक्ति दे।

शोक सन्देश
भावभीनी श्रद्धांजलि।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.