August 17, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

“महारानी अहिल्याबाई होलकर की 300वीं जयंती के आयोजन हेतु भाजपा कार्यालय में जिला अध्यक्षों की कार्यशाला आयोजित”

1 min read

 

 त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/ रायपुर। महारानी अहिल्याबाई होलकर की 300वीं जयंती के भव्य आयोजन की तैयारी को लेकर भारतीय जनता पार्टी द्वारा एकात्म परिसर, रजबंधा मैदान स्थित प्रदेश कार्यालय में जिला अध्यक्षों की कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में पार्टी के शीर्ष नेतृत्व एवं विभिन्न जिलों से आए पदाधिकारियों ने भाग लिया।

कार्यशाला का शुभारंभ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय तथा कार्यशाला के प्रदेश संयोजक नारायण चंदेल की उपस्थिति में हुआ। इस अवसर पर कार्यशाला की प्रमुख वक्ता सुषमा सिंह ने महारानी अहिल्याबाई होलकर के जीवन, योगदान और सामाजिक सुधारों पर विस्तार से प्रकाश डाला।

 

इस आयोजन में राजनांदगांव सांसद संतोष पांडेय, महासमुंद सांसद रूपकुमारी चौधरी, महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष शालिनी राजपूत, वरिष्ठ भाजपा नेता शंकर लाल अग्रवाल, प्रदेश उपाध्यक्ष शिवरतन शर्मा, भूपेंद्र सवन्नी, विधायक धरमलाल कौशिक, मोतीलाल साहू, भावना बोहरा, खूबचंद पारख, प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव, जगदीश रामू रोहरा, सीजीएमएससी आयोग अध्यक्ष दीपक म्हस्के, युवा आयोग अध्यक्ष विश्व विजय सिंह, जिला अध्यक्ष रमेश सिंह ठाकुर, श्याम नारंग, महापौर मीनल चौबे, पूजा विधानी, संजय पांडेय, राम नरेश राय सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे।

कार्यशाला में प्रदेश के विभिन्न जिलों में होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा पर चर्चा की गई एवं उन्हें सफल बनाने हेतु दिशा-निर्देश प्रदान किए गए। वक्ताओं ने महारानी अहिल्याबाई के आदर्शों को समाज में पहुंचाने और उनकी प्रेरणादायी गाथा को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।

भाजपा द्वारा इस आयोजन को प्रदेश स्तर पर ऐतिहासिक बनाने का संकल्प लिया गया, जिसमें सामाजिक समरसता, महिला सशक्तिकरण एवं सांस्कृतिक विरासत को प्रमुख रूप से प्रस्तुत किया जाएगा।

 

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.