March 15, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

सेंट जेवियर्स पब्लिक स्कूल, कोरबा का शत-प्रतिशत परीक्षा परिणाम: ऋषभ मिश्रा ने 95% और प्रकृति दूबे ने 94% अंक प्राप्त कर रचा कीर्तिमान

 त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/  कोरबा। सीबीएसई दिल्ली द्वारा 13 मई 2025 को घोषित कक्षा 10वीं और 12वीं के परीक्षा परिणाम में सेंट जेवियर्स पब्लिक स्कूल, कोरबा के छात्र-छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। विद्यालय का परीक्षा परिणाम इस वर्ष भी 100% रहा, जो उत्कृष्ट शैक्षणिक गुणवत्ता और अनुशासित शिक्षण पद्धति का परिचायक है।

कक्षा 10वीं के छात्र ऋषभ मिश्रा ने 95% अंक प्राप्त कर सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया। उनके साथ रजत देवांगन और ऋषभ पांडेय ने 94% अंक, साई स्वस्तिका रथ ने 93%, दीक्षा दीवान ने 92.6%, राहुल कुमार कैवारी ने 91.8%, विधि अग्रवाल ने 91.2%, मोमिता देवांगन और श्रेया साहू ने 90.8%, रूद्र कश्यप ने 90.6%, कान्हा त्रिपाठी, आर्या पाठक, काव्या रवि एवं सृष्टि लकरा ने 90% अंक प्राप्त कर टॉपर्स की सूची में स्थान बनाया।

इसी प्रकार कक्षा 12वीं में प्रकृति दूबे ने 94% अंक अर्जित कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। अनुश्री भगत ने 92%, निर्जला मराठा एवं पृथ्वी कुमार ने 90% अंक प्राप्त किए। विज्ञान, वाणिज्य और ह्यूमैनिटी संकाय से कुल 13 विद्यार्थियों ने 90% से अधिक अंक प्राप्त किए।

विद्यालय के चेयरमैन श्री प्रमोद झा, डायरेक्टर श्री प्रांजल झा, मैनेजर डॉ. डी.के. आनंद एवं प्राचार्य ने समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं, अभिभावकों और विद्यार्थियों को इस सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने विद्यार्थियों को मिठाई खिलाकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

विद्यालय प्रबंधन ने इस उत्कृष्ट उपलब्धि का श्रेय विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत, शिक्षकों के समर्पण, अभिभावकों के सहयोग और विद्यालय की सुव्यवस्थित शैक्षणिक प्रणाली को दिया। उन्होंने यह भी दोहराया कि सेंट जेवियर्स पब्लिक स्कूल बच्चों के शैक्षणिक के साथ-साथ नैतिक और व्यवहारिक विकास के लिए सतत प्रयत्नशील है।

विद्यालय के डायरेक्टर ने भविष्य में और बेहतर परिणामों की प्रतिबद्धता व्यक्त करते हुए विद्यार्थियों के बौद्धिक विकास हेतु सभी आवश्यक संसाधनों और अवसरों को उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया।

 

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.