March 15, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

“नगर पालिका परिषद बाँकी मोंगरा का उत्कृष्ट प्रशासनिक समन्वय – अल्प समय में जनहित कार्यों का सफल निष्पादन, मंडल अध्यक्ष उदय शर्मा ने दी शुभकामनाएं”

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/  नगर पालिका परिषद बाँकी मोंगरा में विगत तीन माह पूर्व ही नगरीय निकाय चुनाव संपन्न हुए थे। चुनाव परिणाम की घोषणा के पश्चात शपथ ग्रहण समारोह, अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष का निर्वाचन, नवनिर्वाचित पार्षदों द्वारा कार्यभार ग्रहण, पी.आइ.सी. (स्थायी समिति) का गठन एवं सामान्य सभा की बैठक जैसे विभिन्न प्रशासनिक प्रक्रियाएं संपन्न की गईं, जिनमें लगभग दो माह का समय व्यतीत हुआ।

इन सभी औपचारिकताओं के पश्चात, शेष बचे एक माह के अल्प अवधि में नगर पालिका परिषद द्वारा नगर के सभी 30 वार्डों में जनहित से संबंधित आवश्यक सेवाओं का कुशल संचालन किया गया। यह कार्य सीमित कर्मचारी संसाधनों के बावजूद जिस समर्पण, तालमेल एवं कार्यकुशलता से संपन्न हुआ, वह अत्यंत सराहनीय एवं अनुकरणीय है। नगर में सफाई व्यवस्था, पेयजल आपूर्ति, विद्युत प्रकाश व्यवस्था, जल निकासी व्यवस्था जैसे मूलभूत कार्यों को नियमित रूप से संचालित रखना परिषद की प्रतिबद्धता का परिचायक है।

नगर पालिका परिषद बाँकी मोंगरा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी के कुशल नेतृत्व एवं कार्यप्रणाली ने यह स्पष्ट कर दिया है कि सीमित साधनों के बीच भी योजनाबद्ध समन्वय से उत्कृष्ट कार्य निष्पादन संभव है। यह सफलता नवगठित परिषद की कार्यशैली की एक सकारात्मक झलक प्रस्तुत करती है, जिससे नगरवासियों का विश्वास प्रशासन पर और भी दृढ़ हुआ है।

इस उपलब्धि पर भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष बाँकी मोंगरा श्री उदय शर्मा ने भी मुख्य कार्यपालन अधिकारी सहित समस्त परिषद टीम को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि, “नगर हित में इस प्रकार का त्वरित और प्रभावशाली कार्य प्रदर्शन निश्चित रूप से प्रेरणास्पद है। हम सभी को मिलकर नगर को स्वच्छ, सुंदर और सुव्यवस्थित बनाने के इस अभियान में योगदान देना चाहिए।”

नगरवासियों द्वारा भी इस प्रयास की सराहना की जा रही है और वे आशा करते हैं कि परिषद भविष्य में भी इसी समर्पण के साथ जनहित में कार्य करती रहेगी।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.