भाजपा कार्यालय में हुआ जिला अध्यक्ष गोपाल मोदी का भावमय स्वागत, बाकीमोगरा मंडल ने किया भव्य अभिनंदन
1 min read




त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/ कोरबा। भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय में आज एक ऐतिहासिक और भावनात्मक दृश्य देखने को मिला, जब बाकी मोगरा मंडल अध्यक्ष उदय शर्मा के नेतृत्व में मंडल के कार्यकर्ताओं ने भाजपा जिला अध्यक्ष श्री गोपाल मोदी का भव्य स्वागत किया। फूल-मालाओं और जयघोष के साथ आयोजित इस अभिनंदन समारोह ने भाजपा संगठन की एकता, ऊर्जा और समर्पण को प्रदर्शित किया।
कार्यक्रम की अगुवाई मंडल अध्यक्ष उदय शर्मा ने की, जिनके साथ वरिष्ठ कार्यकर्ता लखन राठौर, मुकुल कर्ष, सालिक राम दुबे, प्रमोद सोना, संतोष राठौड़, और जितेन्द्र साहू सहित भारी संख्या में भाजपा समर्थक और पदाधिकारी मौजूद रहे। सभी ने पुष्पमालाएं अर्पित कर जिला अध्यक्ष का स्वागत किया और उन्हें संगठन के प्रति आभार व सम्मान व्यक्त किया।

इस अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ताओं ने गोपाल मोदी के नेतृत्व की सराहना की और विश्वास जताया कि उनके मार्गदर्शन में पार्टी जिले में नई ऊंचाइयों को छुएगी। जिला अध्यक्ष श्री मोदी ने सभी कार्यकर्ताओं के प्रति आभार प्रकट किया और संगठन को मजबूत करने के लिए समर्पण व अनुशासन की आवश्यकता पर बल दिया।
भाजपा कार्यालय का वातावरण जय श्रीराम, भारत माता की जय और भाजपा जिंदाबाद के नारों से गूंज उठा। इस आयोजन ने पार्टी के संगठनात्मक मजबूती और कार्यकर्ताओं के उत्साह को एक नई ऊर्जा प्रदान की।







