August 17, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

बुद्ध पूर्णिमा पर घर-घर होगा गायत्री यज्ञ: कोरबा सहित पूरे छत्तीसगढ़ में विश्व कल्याण हेतु जन-आंदोलन का स्वरूप लेगा आयोजन

1 min read

 

 त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा **** कोरबा आगामी 11 और 12 मई 2025 को बुद्ध पूर्णिमा के पावन अवसर पर “गृह-गृह गायत्री यज्ञ” का आयोजन किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य संपूर्ण विश्व के कल्याण हेतु सामूहिक आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार करना है। यह आयोजन अखिल विश्व गायत्री परिवार के आवाहन पर हो रहा है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में लाखों घरों में एक साथ यज्ञ किया जाएगा।

इस पुण्य अवसर पर सभी नागरिकों से आग्रह किया गया है कि वे अपने-अपने घरों में गायत्री मंत्र के साथ अग्निहोत्र (यज्ञ) करें और इस यज्ञ को एक वैश्विक कल्याण अभियान के रूप में अपनाएं।

कार्यक्रम का समय:
प्रातः 9:00 बजे से 12:00 बजे तक

आयोजक संस्था:
अखिल विश्व गायत्री परिवार

यज्ञ का महत्व:

गायत्री यज्ञ न केवल वातावरण को शुद्ध करता है, बल्कि मानसिक, शारीरिक और आत्मिक शांति भी प्रदान करता है। इस यज्ञ से उत्पन्न सकारात्मक ऊर्जा समाज में सद्भाव, समर्पण और सहयोग की भावना को बढ़ावा देती है। यह आयोजन आत्मकल्याण से लेकर लोककल्याण तक का प्रभावी रहेगा

कोरबा जिले में भी यह आयोजन जन-जन तक पहुँचाने के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार किया गया है। स्थानीय सामाजिक और धार्मिक संगठनों के साथ-साथ नगरवासी भी गृह यज्ञ के लिए उत्साहपूर्वक तैयार हैं।

“होता है सारे विश्व का कल्याण यज्ञ से” — इसी भावना के साथ यह आयोजन धर्म, विज्ञान और पर्यावरण के समन्वय का एक प्रेरणादायी प्रयास है।

 

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.