August 17, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

कोरबा में श्रीमद भागवत कथा का आध्यात्मिक आयोजन: कृष्ण-सुदामा की मित्रता से भक्ति, सेवा और समर्पण का संदेश

1 min read

मंत्री लखनलाल देवांगन व भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी सहित जनप्रतिनिधियों ने व्यासपीठ से लिया आशीर्वाद

 त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/  कोरबा, कोसाबाड़ी धर्म, संस्कृति और भक्ति से ओतप्रोत वातावरण में कोसाबाड़ी निवासी श्री राममिलन असाटी जी परिवार द्वारा श्रीमद भागवत कथा का आयोजन किया गया। इस पावन अवसर पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों और श्रद्धालुओं ने बड़ी संख्या में सहभागिता कर धर्मिक चेतना को आत्मसात किया।

इस अवसर पर छत्तीसगढ़ शासन के मंत्री एवं कोरबा विधायक श्री लखनलाल देवांगन ने व्यासपीठ की वंदना कर आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने कहा, “भागवत कथा जीवन में सत्य, निष्ठा और करुणा जैसे गुणों को जाग्रत करती है। सुदामा-कृष्ण की मित्रता हमें बताती है कि सच्चा प्रेम और मित्रता जाति, परिस्थिति या स्थिति पर नहीं, बल्कि आत्मिक संबंध पर आधारित होती है।”

भाजपा जिला अध्यक्ष श्री गोपाल मोदी ने आयोजन की सराहना करते हुए कहा, “हमारी संस्कृति की शक्ति ही है कि ऐसी कथाओं के माध्यम से समाज को एकजुट करने, सद्भावना बढ़ाने और युवा पीढ़ी को धर्म से जोड़ने का कार्य होता है। श्रीमद भागवत कथा आत्मिक जागरण का सबसे सशक्त माध्यम है।”

उपस्थित प्रमुख जनप्रतिनिधि :

श्री लखनलाल देवांगन, श्री गोपाल मोदी, डॉ. राजीव कुमार सिंह, डॉ. राजेश राठौर, श्री पवन कुमार सिन्हा, श्री लक्की नंदा, श्री नरेंद्र पाटनवार, श्री अजय चंद्रा, श्रीमती चंद्रकली जायसवाल, श्री अजय विश्वकर्मा, श्री अर्जुन गुप्ता, श्रीमती राखी तिवारी सहित अन्य श्रद्धालु उपस्थित रहे।

आज के कथा प्रसंग का भावार्थ:

व्यासपीठ से आज भगवान श्रीकृष्ण और सुदामा की मित्रता पर आधारित प्रसंग का पाठ हुआ। व्यास जी ने कहा कि “सुदामा की सच्ची भक्ति और श्रीकृष्ण की कृपा यह दर्शाती है कि प्रेम और समर्पण ईश्वर को बाध्य कर सकते हैं।” इस प्रसंग ने श्रोताओं को भाव-विभोर कर दिया और कथा स्थल में भक्ति का अद्भुत वातावरण निर्मित हो गया।

!! राधे राधे !!

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.