August 17, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

प्रिशिका जायसवाल ने बढ़ाया कोरबा का मान, बनीं मिस सेंट्रल इंडिया फर्स्ट रनर-अप

1 min read

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/   कोरबापश्चिम दीपका क्षेत्र की प्रतिभाशाली प्रतिभागी प्रिशिका जायसवाल ने मिस सेंट्रल इंडिया सीजन 1 में प्रथम रनर-अप का खिताब जीतकर जिले का नाम रोशन किया है। यह प्रतिष्ठित कार्यक्रम होटल सिटी इन, अंबिकापुर में आयोजित हुआ, जिसमें भारत के विभिन्न राज्यों से प्रतियोगी शामिल हुए।

कार्यक्रम में टीवी जगत की मशहूर अभिनेत्री और कलर्स टीवी के शो ‘डोरी’ फेम सोनी सिंह ने सेलिब्रिटी गेस्ट के रूप में शिरकत की। निर्णायक मंडल में उमा कुशवाहा, सुजाता पटेल, किरण रात्रे और विष्णु कुजूर शामिल रहे।

प्रिशिका इससे पहले ‘किड्स ऑफ़ छत्तीसगढ़ 2025’ की विजेता भी रह चुकी हैं। इस आयोजन का सफल संचालन एसीडी फाउंडेशन की अर्पिता सिंह और बीबी फाउंडेशन की क्षमा बंजारे द्वारा किया गया।

 

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.