March 17, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

भाजपा बालको मंडल ने किया 35 बूथ समितियों का विस्तार, मंडल अध्यक्ष डिलेन्द्र यादव और टीम को जिला अध्यक्ष गोपाल मोदी ने किया सम्मानित

 त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/  कोरबा, 9 मई 2025भारतीय जनता पार्टी के संगठनात्मक ढांचे को सशक्त बनाने की दिशा में भाजपा बालको मंडल ने एक अहम कदम उठाते हुए कुल 35 बूथ समितियों का विस्तार सफलतापूर्वक पूर्ण कर लिया। मंडल अध्यक्ष डिलेन्द्र यादव ने बूथ समितियों की रिपोर्ट भाजपा जिला अध्यक्ष श्री गोपाल मोदी को सौंपते हुए संगठन के प्रति समर्पण और सक्रियता का परिचय दिया।

इस अवसर पर आयोजित सम्मान समारोह में जिला अध्यक्ष गोपाल मोदी ने डिलेन्द्र यादव एवं उनकी पूरी टीम की सराहना करते हुए कहा, “बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत बनाना भाजपा की प्राथमिकता है, और बालको मंडल ने इस दिशा में अनुकरणीय कार्य किया है। ऐसे कार्यकर्ता ही पार्टी की असली शक्ति होते हैं।”

डिलेन्द्र यादव ने इस उपलब्धि को पूरी मंडल टीम के सामूहिक परिश्रम और समर्पण का परिणाम बताते हुए कहा कि यह कार्य केवल एक व्यक्ति का नहीं बल्कि पूरे संगठन की एकजुटता और प्रतिबद्धता का प्रतीक है। उन्होंने जिला नेतृत्व के मार्गदर्शन और सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।

इस विस्तार कार्य में राजा शर्मा, नारायण, निखिल मित्तल, शशि चन्द्रा सहित अनेक सक्रिय कार्यकर्ताओं ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। सभी ने मिलकर बूथ स्तर पर संगठन को सशक्त करने का कार्य किया, जिससे पार्टी की नींव और अधिक मजबूत हुई है।

कार्यक्रम का वातावरण भावनात्मक और प्रेरणादायक रहा। उपस्थित कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में कहा कि भाजपा में “पार्टी पहले – व्यक्ति बाद” की भावना को सर्वोच्च माना जाता है, और इसी मूलमंत्र के साथ कार्य करने वाले कार्यकर्ताओं का सदैव सम्मान होता है।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.