May 5, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

कोरबा में बढ़ती असुरक्षा पर हिन्दू महापंचायत का विरोध, प्रशासन को सौंपा गया संयुक्त ज्ञापन

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/ कोरबा, 06 मई 2025 – कोरबा जिले में शांति और सुरक्षा व्यवस्था को बनाए रखने तथा पुलवामा जैसी घटनाओं की पुनरावृत्ति को रोकने की मांग को लेकर विश्व हिन्दू परिषद (VHP) के नेतृत्व में आयोजित हिन्दू महापंचायत, जिसमें विभिन्न हिन्दू समाज संगठनों की भागीदारी रही, ने आज जिला प्रशासन को एक विस्तृत ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन में विशेष रूप से अवैध गतिविधियों पर कठोर कार्रवाई, जिले में प्रवेश करने वाले बाहरी नागरिकों की जांच, अवैध रूप से रह रहे लोगों की पहचान और कार्रवाई, बिना लाइसेंस के मांस बिक्री पर प्रतिबंध, अवैध कब्जों की तत्काल जांच और कार्रवाई, तथा धार्मिक स्थलों – खासकर मस्जिदों और मदरसों की नियमित निगरानी की मांग की गई है। साथ ही धार्मिक उन्माद फैलाने वालों पर सख्त नजर रखने और साम्प्रदायिक तनाव वाले क्षेत्रों में सतर्कता टीमों के गठन की भी अपील की गई।

विश्व हिन्दू परिषद ने चेतावनी दी है कि यदि प्रशासन द्वारा शीघ्र आवश्यक कदम नहीं उठाए गए, तो जनजागरण और जन आंदोलन की राह अपनाई जाएगी, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

 

समर्थन में आगे आए समाज संगठन:

इस सामूहिक ज्ञापन को समर्थन देने वालों में जिले के अनेक प्रमुख समाज संगठन शामिल रहे, जिनमें शामिल हैं:
विश्व हिन्दू परिषद, बजरंग दल, आर्य समाज, बाल्को कर्मचारी संघ (BMS), क्षत्रिय समाज, बैरथ समाज, पंजाबी बिरादरी कोरबा, राठौर समाज (कन्नौजिया राठौर नवचेतना समिति), चेम्बर ऑफ कॉमर्स, जैन समाज, रोटरी क्लब।

इन सभी संगठनों ने प्रशासन से मांग की कि कोरबा में सामाजिक सौहार्द्र बनाए रखने हेतु अविलंब कार्रवाई सुनिश्चित की जाए तथा धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाले तत्वों पर कठोर कानूनी कार्रवाई हो।

ज्ञापन सौंपते समय प्रमुख रूप से उपस्थित रहे:
गौरव मोदी (अध्यक्ष, विश्व हिन्दू परिषद – कोरबा महानगर), नरेंद्र देवांगन, विजय राठौड़, राणा मुखर्जी, योगेश जैन, पारस जैन, रणदीर पांडे, प्रेम गुप्ता, नवीन अरोरा, प्रेम मदान, आशीष गोयल, रश्मि सिंह सहित अन्य वरिष्ठ समाज प्रतिनिधि।

 

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.