उपमुख्यमंत्री अरुण साव से हुई मुलाकात, क्षेत्रीय विकास पर हुई महत्वपूर्ण चर्चा — पदमिनी प्रीतम देवांगन





त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/ रायपुर में आज छत्तीसगढ़ शासन के तत्वावधान में आयोजित नगर सुराज संगम कार्यक्रम में नगर पंचायत छुरीकला की अध्यक्ष श्रीमती पदमिनी प्रीतम देवांगन ने भाग लिया। इस अवसर पर उन्होंने प्रदेश के माननीय उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव जी से सौजन्य भेंट की और अपने क्षेत्र की समस्याओं, विकास कार्यों और भावी योजनाओं पर विस्तृत चर्चा की।
यह मुलाकात न केवल प्रेरणादायक रही, बल्कि क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए महत्वपूर्ण संकेत भी प्रदान करती है। श्रीमती देवांगन ने बताया कि उपमुख्यमंत्री जी के साथ बातचीत में शिक्षा, स्वच्छता, सड़क निर्माण, जल आपूर्ति तथा महिला सशक्तिकरण जैसे अहम मुद्दों पर संवाद हुआ। उन्होंने छुरीकला क्षेत्र की आवश्यकताओं और जन आकांक्षाओं को भी प्रमुखता से सामने रखा।
कार्यक्रम के दौरान राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी साझा की गई और स्थानीय निकायों की भूमिका को और अधिक प्रभावशाली बनाने पर बल दिया गया।
श्रीमती पदमिनी प्रीतम देवांगन ने विश्वास व्यक्त किया कि यह संवाद छत्तीसगढ़ के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में एक मील का पत्थर साबित होगा और छुरीकला सहित संपूर्ण क्षेत्र को विकास की नई ऊंचाइयों तक ले जाएगा।


