March 19, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

सुशासन तिहार के तहत समाधान शिविर में शामिल होंगे मंत्री केदार कश्यप, दंतेवाड़ा में रहेगा भाजपाइयों का जमावड़ा

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा राहुल ****/  दंतेवाड़ा: जिले में सुशासन तिहार के तहत दिनांक 06 मई 2025, मंगलवार को एक विशेष समाधान शिविर का आयोजन किया गया है, जिसका आयोजन स्थल ऑडोटोरियम, जावंगा, गीदम रखा गया है। इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ सरकार के माननीय वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री तथा दंतेवाड़ा जिले के प्रभारी मंत्री श्री केदार कश्यप जी बतौर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। उनका आगमन दोपहर 12:30 बजे निर्धारित है।

कार्यक्रम में दंतेवाड़ा विधायक माननीय श्री चैतराम अटामी जी की भी गरिमामयी उपस्थिति रहेगी।

इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी दंतेवाड़ा के माननीय जिलाध्यक्ष श्री संतोष गुप्ता जी के निर्देशानुसार जिले में निवासरत प्रदेश पदाधिकारी, जिला पदाधिकारी, मण्डल पदाधिकारी, मोर्चा एवं प्रकोष्ठ के पदाधिकारीगण, समस्त कार्यसमिति सदस्यगण, जनप्रतिनिधिगण एवं समस्त भाजपा कार्यकर्ता बंधुओं से अपील की गई है कि वे समय पर उपस्थित होकर कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाएं और जनसमस्याओं के समाधान हेतु आयोजित शिविर में सक्रिय भागीदारी निभाएं।

यह शिविर शासन की योजनाओं एवं सेवाओं के सुचारु क्रियान्वयन हेतु आयोजित किया गया है, जहाँ आम नागरिक अपनी समस्याएं एवं सुझाव रख सकेंगे।

 

 

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.