March 19, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

वरिष्ठ भाजपा नेता नवीन अरोरा ने भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी को दी बधाई, संगठन में नव ऊर्जा का किया स्वागत

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/ भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व पार्षद श्री नवीन अरोरा ने नवनियुक्त भाजपा जिलाध्यक्ष श्री गोपाल मोदी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने श्री मोदी के नेतृत्व में जिले में पार्टी संगठन को नई दिशा और मजबूती मिलने की आशा व्यक्त की।

श्री अरोरा ने अपने संदेश में कहा कि श्री गोपाल मोदी जमीनी राजनीति के अनुभवी और समर्पित कार्यकर्ता हैं, जिन्होंने पार्टी की विचारधारा को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उनकी नियुक्ति से कार्यकर्ताओं में उत्साह और विश्वास का नया संचार हुआ है।

श्री अरोरा ने यह भी कहा कि श्री मोदी की नेतृत्व क्षमता और संगठन कौशल से जिला भाजपा को मजबूती मिलेगी तथा आगामी चुनावों में पार्टी और भी सशक्त होकर उभरेगी। उन्होंने यह विश्वास जताया कि श्री मोदी सभी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चलेंगे और संगठन को नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे।

इस अवसर पर श्री अरोरा ने प्रदेश नेतृत्व, विशेषकर प्रदेश अध्यक्ष एवं संगठन महामंत्री का आभार भी व्यक्त किया, जिन्होंने योग्य नेतृत्व को सम्मानित कर संगठन की परिपक्वता और दृष्टिकोण को सिद्ध किया है।

भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों के बीच भी श्री गोपाल मोदी की नियुक्ति को लेकर उत्साह का माहौल देखा गया। सभी ने संगठन में आई इस नई ऊर्जा का स्वागत किया।

 

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.