March 17, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

छत्तीसगढ़ प्रांतीय अग्रवाल संगठन की कार्यकारिणी बैठक भिलाई में संपन्न, समाजहित में लिये कई महत्वपूर्ण निर्णय

 त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/   भिलाई, 3 मई 2025छत्तीसगढ़ प्रांतीय अग्रवाल संगठन की द्वितीय कार्यकारिणी बैठक 2025 का आयोजन भिलाई खुर्सीपार स्थित अग्रसेन भवन में भव्य रूप से संपन्न हुआ। इस महत्वपूर्ण बैठक में प्रदेश भर के सभी जिलों से लगभग 200 से अधिक पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित हुए। बैठक में समाजहित के कई महत्वपूर्ण विषयों पर गहन चर्चा हुई और सर्वसम्मति से कई निर्णय लिये गए।

बैठक में संगठन के संरक्षक महेन्द्र सक्से़रिया और जयदेव सिंघल, प्रांतीय चेयरमेन अशोक मोदी (कोरबा), प्रांतीय अध्यक्ष डॉ. अशोक अग्रवाल (रायपुर), कार्यकारी अध्यक्ष राजू अग्रवाल (बिलासपुर), महामंत्री संजय अग्रवाल (रायपुर), कोषाध्यक्ष पंकज कीर्तुका (दुर्ग), महिला अध्यक्ष गंगा अग्रवाल, युवा अध्यक्ष आशीष सक्सेरिया तथा कई अन्य प्रमुख पदाधिकारी विशेष रूप से उपस्थित थे।

बैठक में लिए गए मुख्य निर्णय:

  • समाज के 18 क्षेत्रों में कार्य हेतु 18 आयोगों का गठन, जिनमें से 10 आयोगों के संयोजक घोषित किए गए। ये संयोजक अपने-अपने जिलों और ग्रामों में समितियों का गठन कर समाज सेवा करेंगे।
  • “अग्र पंचायत” नामक 21 सदस्यीय समिति की स्थापना की गई, जिसका उद्देश्य समाज में उत्पन्न पारिवारिक विवादों को कोर्ट-कचहरी के बाहर आपसी समझ से सुलझाना है।
  • शिक्षा ऋण योजना के तहत मेधावी लेकिन आर्थिक रूप से कमजोर छात्र-छात्राओं को 2 लाख रुपये तक ब्याजमुक्त ऋण उपलब्ध कराया जाएगा, जिससे वे उच्च शिक्षा प्राप्त कर सकें।
  • राजनीतिक उपेक्षा पर चिंता जताई गई, और समाज की राजनीति में भागीदारी को बढ़ावा देने पर जोर दिया गया।
  • प्री-वेडिंग शूट एवं विवाह में होने वाले अनावश्यक खर्चों पर रोक लगाने का निर्णय लिया गया, जिससे वैवाहिक आयोजनों को सादगीपूर्ण बनाया जा सके।
  • भगवान श्री अग्रसेन जी की नि:शुल्क मूर्ति वितरण योजना की घोषणा की गई। साथ ही 50% अनुदान पर एंबुलेंस योजना की भी जानकारी दी गई।
  • बुजुर्गों के लिए ‘अग्र चौपाल’ योजना का प्रस्ताव रखा गया, जहां वे धार्मिक और सामाजिक गतिविधियों के माध्यम से अपना समय व्यतीत कर सकें।
  • पुनर्विवाह हेतु ‘मंगल परिणय योजना’ के तहत संयोजिका शोभा केडिया ने जानकारी दी कि अब तक 800 से अधिक लोगों के पुनर्विवाह कराए जा चुके हैं।
  • महिला विंग की अध्यक्ष गंगा अग्रवाल और युवा अध्यक्ष आशीष सक्सेरिया ने अपनी-अपनी इकाइयों द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों की विस्तृत जानकारी बैठक में प्रस्तुत की।

बैठक के समापन अवसर पर प्रांतीय चेयरमेन अशोक मोदी ने सभी जिलों से पधारे पदाधिकारियों, अतिथियों एवं आयोजनकर्ता अग्रसेन सेवा समिति, खुर्सीपार भिलाई का हृदय से आभार व्यक्त किया। यह बैठक समाज के विकास, संगठन की मजबूती और सामाजिक सुधार की दिशा में एक सशक्त कदम साबित हुई।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.