“छत्तीसगढ़ में स्थानीय स्वास्थ्य परंपरा को मिलेगा नया नेतृत्व, विकास मरकाम संभालेंगे अध्यक्ष पद”




त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/ रायपुर। छत्तीसगढ़ की आदिवासी, स्थानीय स्वास्थ्य परंपरा एवं औषधि पादप बोर्ड को नया अध्यक्ष मिल गया है। विकास मरकाम को बोर्ड का नव नियुक्त अध्यक्ष बनाया गया है। उनके पदभार ग्रहण एवं अभिनंदन समारोह का आयोजन 3 मई 2025, शनिवार को दोपहर 3 बजे, रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान स्थित पं. दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में किया जाएगा।
इस गरिमामय आयोजन के मुख्य अतिथि होंगे छत्तीसगढ़ के माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय। कार्यक्रम की अध्यक्षता वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के मंत्री श्री केदार कश्यप करेंगे, जबकि पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
इस अवसर पर छत्तीसगढ़ सरकार के कई वरिष्ठ मंत्री, विधायक एवं जनप्रतिनिधि भी विशिष्ट अतिथियों के रूप में उपस्थित रहेंगे, जिनमें उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव, श्री विजय शर्मा, श्री राम विचार नेताम, श्री ओ.पी. चौधरी, श्री लक्ष्मी राजवाड़े, श्री राजेश मूणत, श्री तुजमोहन अग्रवाल, श्री सुनील सोनी, श्री श्याम नारायण, श्री टंकमणि वर्मा, श्री किरण सिंह देव, श्री मोतीलाल साहू, श्री सुषेण सिंह ठाकुर सहित अन्य गणमान्य अतिथियों के नाम शामिल हैं।
इस आयोजन में छत्तीसगढ़ की परंपरागत चिकित्सा पद्धतियों, आदिवासी चिकित्सा ज्ञान और औषधीय पौधों के संरक्षण को लेकर भावी योजनाओं की रूपरेखा भी प्रस्तुत की जा सकती है।
इस कार्यक्रम के संयोजक मुख्य कार्यपालन अधिकारी, छत्तीसगढ़ आदिवासी, स्थानीय स्वास्थ्य परंपरा एवं औषधि पादप बोर्ड हैं।


