March 16, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

कोहड़िया में विकास की नई बुनियाद — चारपारा में 6 लाख की लागत से पचरी निर्माण कार्य का भूमिपूजन सम्पन्न”


 त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/   विकास की दिशा में एक और महत्वपूर्ण पहल करते हुए आज चारपारा कोहड़िया में नदी किनारे पचरी निर्माण कार्य का भूमिपूजन समारोह संपन्न हुआ। इस कार्य के लिए कुल 06 लाख रुपये की लागत स्वीकृत की गई है। यह न केवल आमजन की सुविधा के लिए एक ठोस कदम है, बल्कि कोहड़िया को एक मॉडल और सुविधा-संपन्न वार्ड के रूप में विकसित करने की दूरदृष्टि की एक कड़ी भी है।

भाजपा सरकार और माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जी के कुशल नेतृत्व में विकास कार्यों को नई गति मिली है। सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं अब धरातल पर उतर रही हैं और आम लोगों को इनका प्रत्यक्ष लाभ भी मिल रहा है।

भूमिपूजन कार्यक्रम में विशिष्ट उपस्थिति रहीं:

  • पार्षद एवं जिला खनिज न्यास सदस्य श्री मुकुंद सिंह कंवर
  • विधायक प्रतिनिधि श्री रामकुमार राठौर
  • श्री कपूर चंद पटेल, पूर्व भाजयुमो महामंत्री श्री अनिल यादव, श्री कृष्ण द्विवेदी, श्री राजकुमार पटेल, श्री दिलेश्वर पटेल, श्री जेलूराम केवट, श्री दुजराम कंवर, श्री बैसाखी केवट, श्री जोहनराम पटेल, श्री मूलचंद पटेल, श्री गोरे पटेल, श्री भूपेंद्र साहू सहित अनेक वरिष्ठ नागरिक, कार्यकर्ता एवं स्थानीय वार्डवासी

पार्षद मुकुंद सिंह कंवर ने अपने उद्बोधन में कहा कि “यह कार्य जनहित के लिए समर्पित है। कोहड़िया को एक-एक करके सुविधायुक्त और आदर्श बनाना ही हमारा लक्ष्य है। हर विकास कार्य इस दिशा में एक मजबूत कदम है।”


स्थान: चारपारा कोहड़िया, नदी किनारे — पचरी निर्माण स्थल
लागत: ₹6 लाख
लक्ष्य: कोहड़िया को आदर्श एवं सुविधा-संपन्न वार्ड बनाना

अब हो रहा है विकास… और यह सफर रुकने वाला नहीं है!

 

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.