August 17, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

“भाजपा प्रदेशाध्यक्ष किरण देव का दंतेवाड़ा दौरा — माँ दंतेश्वरी के दर्शन कर किया INS कार्यालय का उद्घाटन, कार्यकर्ताओं से की संगठनात्मक चर्चा”

1 min read

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/  भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ के प्रदेशाध्यक्ष एवं जगदलपुर विधानसभा के लोकप्रिय विधायक श्री किरण सिंह देव का बहुप्रतीक्षित दौरा बस्तर की आराध्य देवी माँ दंतेश्वरी की नगरी दंतेवाड़ा में संपन्न हुआ। उनके आगमन पर विधायक चैतराम अटामी, भाजपा जिलाध्यक्ष संतोष गुप्ता सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने पुष्पगुच्छ भेंट कर भव्य स्वागत किया।

श्री किरण सिंह देव सबसे पहले माँ दंतेश्वरी मंदिर पहुंचे और देवी के दरबार में पूजन-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि और शांति की कामना की। देवी दर्शन के उपरांत वे नगर पालिका कार्यालय परिसर पहुंचे, जहां नव-निर्मित INS कार्यालय का उन्होंने शुभारंभ एवं भव्य उद्घाटन किया।

इस मौके पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने पार्टी पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद स्थापित किया और संगठनात्मक मजबूती, क्षेत्रीय योजनाओं और आगामी रणनीतियों पर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने पार्टी की जमीनी पहुंच को और मजबूत करने का आह्वान किया और कार्यकर्ताओं को संगठन की रीढ़ बताते हुए उनके योगदान की सराहना की।

इस विशेष अवसर पर उपस्थित प्रमुख नेता और पदाधिकारी:
चैतराम अटामी (विधायक), संतोष गुप्ता (भाजपा जिलाध्यक्ष), रामबाबू गौतम, धीरेन्द्र प्रताप सिंह, दुर्गा सिंह चौहान, आर.सी. नहक, कमला विनय नाग, सुनीता भास्कर, रामु नेताम, श्रवण कड़ती, जय भंसाली, रूबी शैलेन्द्र सिंह, कुलदीप ठाकुर, ममता गुप्ता, रवि भदौरिया, सिंघासन गुप्ता, शैलेन्द्र सिंह, सुधराम भास्कर, सुमित सरकार, विमला नाग, लक्ष्मी यादव, चंदन ध्रुव, आशु आचार्य, कमला बैरागी, वीरेश मिश्रा, कुंती झरना, नीलम ठाकुर, रमेश यादव, शैलेश अटामी, रूपा पाणिग्रही, मुकुंद ठाकुर, सुरेंद्र भास्कर, अतुल सिंह, जितेंद्र गुप्ता, धर्मेंद्र श्रीवास्तव, सूरज ठाकुर, अनीश जार्ज सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थित रहे।

यह दौरा न केवल संगठनात्मक मजबूती का प्रतीक बना, बल्कि भाजपा के प्रति आम जनमानस में नई ऊर्जा और विश्वास का संचार भी किया।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.