March 16, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

“पहल्गाम नरसंहार के विरोध में कोरबा से उठी आवाज़ — 6 मई को विशाल आक्रोश पदयात्रा का आह्वान, अखंड हिंदू समाज देगा एकजुटता का संदेश”

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/    कश्मीर के पहल्गाम क्षेत्र में हाल ही में हुए निर्दोष हिंदुओं के नरसंहार ने पूरे देश को झकझोर दिया है। इस अमानवीय और पीड़ादायक घटना ने कोरबा जिले के नागरिकों को भी आक्रोशित कर दिया है। इसी के विरोध में हिंदू महापंचायत (सर्व हिंदू समाज) और विश्व हिंदू परिषद, कोरबा द्वारा 6 मई 2025, मंगलवार को एक विशाल आक्रोश पदयात्रा का आयोजन किया जा रहा है।

इस संबंध में 27 अप्रैल को एक आपात बैठक बुलाई गई, जिसमें जिले के विभिन्न समाजों, संगठनों एवं संस्थानों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। बैठक में मृतकों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई और यह संकल्प लिया गया कि हिंदू समाज अब चुप नहीं बैठेगा।

पदयात्रा शाम 4 बजे सुभाष चौक, निहारिका से आरंभ होगी और कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा जाएगा, जिसमें दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की जाएगी।

इस ऐतिहासिक पदयात्रा में कोरबा जिले के 40 से अधिक समाजों और संस्थानों ने भागीदारी की घोषणा की है। इनमें शामिल हैं:
साहू समाज, सतनामी समाज, गुजराती समाज, अग्रवाल समाज, पंजाबी समाज, लायंस क्लब, रोटरी क्लब, जेसीआई क्लब, सीए एसोसिएशन, ऑटो संघ, भारतीय किसान संघ, गायत्री परिवार, पतंजलि योगपीठ, आर्य समाज, चैंबर ऑफ कॉमर्स, और बजरंग दल सहित अनेक संगठनों ने समर्थन जताया है।

हिंदू महापंचायत ने समस्त हिंदू समाज, विशेषकर युवा, महिलाएं और वरिष्ठजन से अपील की है कि वे इस ऐतिहासिक आक्रोश पदयात्रा में बड़ी संख्या में शामिल होकर अपनी एकजुटता और शक्ति का परिचय दें। यह पदयात्रा न केवल वर्तमान के लिए, बल्कि आने वाली पीढ़ियों की सुरक्षा का संकल्प भी होगी।


कार्यक्रम विवरण:
स्थान: सुभाष चौक, निहारिका, कोरबा, छत्तीसगढ़
तिथि: 06 मई 2025, मंगलवार
समय: शाम 04:00 बजे

नरसंहार के विरुद्ध एकजुट हो—धर्म, संस्कृति और सुरक्षा के लिए खड़े हों।

 

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.