August 17, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

कोरबा पुलिस की अवैध शराब के खिलाफ सख्त कार्रवाई: 06 आरोपी गिरफ्तार, 109 लीटर शराब जब्त

1 min read

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा।****/  जिले में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की सघन कार्रवाई लगातार जारी है। पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री नीतिश ठाकुर के मार्गदर्शन में जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में अवैध शराब निर्माण और बिक्री के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के अंतर्गत जन शिकायतों के आधार पर पुलिस द्वारा कई स्थानों पर छापेमारी की गई।

कटघोरा थाना क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई
कटघोरा थाना क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 5, बिंझवार मोहल्ला में पुलिस टीम द्वारा चार अलग-अलग स्थानों पर दबिश दी गई। इस कार्रवाई में कुल 70 लीटर कच्ची महुआ शराब और 10 क्विंटल महुआ लाहन जब्त किया गया। जब्त लाहन को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। इसके अतिरिक्त शराब निर्माण में प्रयुक्त भट्ठी और बर्तन भी पुलिस ने बरामद किए।

कुल 06 आरोपी गिरफ्तार, 109 लीटर अवैध शराब जब्त
पुलिस द्वारा जिलेभर में की गई कार्रवाई में कुल 06 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इस दौरान कुल 109 लीटर अवैध शराब और शराब निर्माण में प्रयुक्त उपकरण बरामद किए गए।

कार्रवाई का विवरण:

▶️ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत की गई कार्रवाई –
थाना कटघोरा:

  1. संजय केवट, निवासी बिंझवार मोहल्ला, कटघोरा
  2. महिला आरोपी, निवासी छुरी बिंझवार मोहल्ला, कटघोरा
  3. सुखरू केवट, निवासी छुरी बिंझवार मोहल्ला, कटघोरा

थाना उरगा:
4. सुभाष गुप्ता, निवासी पताढी, उरगा

▶️ आबकारी अधिनियम की धारा 34(1) के तहत की गई कार्रवाई –
चौकी राजगामार:
5. दिलचंद आदिले, निवासी करूमौहा, राजगामार

थाना कटघोरा:
6. महिला आरोपी, निवासी छुरीकला बिजवाड़ मोहल्ला, कटघोरा

पुलिस ने सभी आरोपियों के विरुद्ध विधिवत कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायिक प्रक्रिया के तहत आगे भेजा है। कोरबा पुलिस ने अवैध शराब के विरुद्ध इस प्रकार की कार्रवाई को आगे भी निरंतर जारी रखने की बात कही है।

 

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.