July 23, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

आतंकी हमले में मारे गए हिंदू पर्यटकों को कटघोरा में दी गई भावपूर्ण श्रद्धांजलि, भाजपा कार्यकर्ताओं ने जलाईं मोमबत्तियां

1 min read

 

शहीद वीरनारायण चौक पर आतंकवाद के खिलाफ एकजुटता का प्रदर्शन, दिवंगत आत्माओं की शांति हेतु प्रार्थना

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/ कटघोरा, 24 अप्रैल 2025 भारतीय जनता पार्टी मंडल कटघोरा द्वारा जम्मू-कश्मीर के पहलगाम क्षेत्र के बैंसरन में हुए अत्यंत दुखद आतंकी हमले के विरोध में एवं उसमें जान गंवाने वाले निर्दोष हिंदू पर्यटकों की आत्मा की शांति के लिए एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। यह हमला आतंकियों द्वारा नकली सैन्य वर्दी पहनकर पहचान पूछने के बहाने निर्दोष पर्यटकों पर गोलियां चलाकर किया गया, जिसने समूचे देश को झकझोर दिया है।

श्रद्धांजलि सभा कटघोरा के ऐतिहासिक शहीद वीरनारायण चौक पर आयोजित की गई, जहाँ बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि और नागरिकगण एकत्र हुए। मोमबत्तियाँ प्रज्वलित कर शांति की कामना करते हुए सभी ने इस नृशंस आतंकी हमले की कड़े शब्दों में निंदा की।

इस मौके पर विशेष रूप से उपस्थित रहे:

  • कटघोरा के विधायक भैया प्रेमचंद पटेल
  • भाजपा के जिला मंत्री श्री संजय शर्मा
  • कटघोरा मंडल अध्यक्ष श्री अभिषेक गर्ग
  • अनु. जनजाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष श्री राम प्रसाद कोरम
  • पूर्व मंडल अध्यक्ष श्री धन्नू प्रसाद दुबे एवं प्रदीप पांडे
  • पार्षद पवन अग्रवाल व राजू दास दिवान
  • समजीत सिंह, डेक्रांत देवांगन, अनिल दुहलानी, राजेश गुप्ता, अविनाश केसरवानी
  • सहित अनेक वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं समाजसेवी गण

सभा में वक्ताओं ने इस कायरतापूर्ण हमले की घोर निंदा की और सरकार से आतंकवाद के विरुद्ध सख्त कार्यवाही की मांग की। श्रद्धांजलि सभा के दौरान राष्ट्रभक्ति के नारों के साथ-साथ देश की अखंडता और एकता को अक्षुण्ण बनाए रखने की प्रतिज्ञा भी ली गई।

कार्यक्रम में शामिल सभी लोगों ने मोमबत्ती जलाकर दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके परिजनों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट की।

 

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.