कोरबा पुलिस की बड़ी सफलता: वर्ष 2025 में अब तक 130 गुमशुदा व्यक्तियों को किया गया सकुशल बरामद




त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा *****/ — कोरबा पुलिस ने वर्ष 2025 की शुरुआत से अब तक गुमशुदा व्यक्तियों की तलाश में उल्लेखनीय सफलता हासिल करते हुए कुल 130 लोगों को सकुशल उनके परिजनों से मिलाया है। यह उपलब्धि पुलिस की सतत सतर्कता, संवेदनशीलता और जिम्मेदारी का परिणाम है।
गुमशुदा व्यक्तियों की बरामदगी के आंकड़े वर्गवार इस प्रकार हैं:
- 12 बालक
- 29 बालिकाएं
- 41 पुरुष
- 58 महिलाएं
सभी व्यक्तियों को पुलिस द्वारा आवश्यक औपचारिकताएं पूर्ण करने के उपरांत उनके परिजनों को सौंप दिया गया है। इस अभियान में कोरबा जिले के समस्त पुलिस थानों की सक्रिय भागीदारी रही, जिन्होंने सूचना मिलते ही त्वरित कार्रवाई कर लोगों की बरामदगी सुनिश्चित की।
कोरबा पुलिस की नागरिकों से अपील:
पुलिस अधीक्षक कोरबा ने नागरिकों से अपील की है कि यदि किसी भी व्यक्ति की गुमशुदगी की जानकारी हो, तो बिना देर किए निकटतम पुलिस थाने में सूचना दर्ज कराएं, जिससे तुरंत कार्रवाई की जा सके।
कोरबा पुलिस आमजन की सुरक्षा और सेवा के लिए निरंतर तत्पर और प्रतिबद्ध है।
यह उपलब्धि कोरबा पुलिस की जनसेवा और सामाजिक सुरक्षा के प्रति प्रतिबद्धता का प्रमाण है, जो न केवल पुलिस विभाग की कार्यकुशलता को दर्शाती है, बल्कि आम नागरिकों में भी विश्वास और भरोसा पैदा करती है।
