July 22, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

कोरबा को मिला विकास का बूस्टर: वार्ड क्र. 28 में 1.05 करोड़ के कार्यों का भूमिपूजन, कन्या महाविद्यालय में बनेगा 75 लाख का अत्याधुनिक डोम

1 min read

 

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/  छत्तीसगढ़ के उद्योग, वाणिज्य एवं श्रम मंत्री श्री लखनलाल देवांगन ने आज नगर पालिक निगम कोरबा के वार्ड क्र. 28 में 1 करोड़ 5 लाख रुपए की लागत से होने वाले विकास कार्यों का भूमिपूजन किया। इन कार्यों में सबसे प्रमुख रूप से मिनीमाता शासकीय कन्या महाविद्यालय में 75 लाख रुपए की लागत से अत्याधुनिक डोम एवं किचन शेड का निर्माण किया जाना शामिल है।

इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता कोरबा की महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत ने की। सभापति श्री नूतन सिंह ठाकुर, पार्षदगण, जनप्रतिनिधि और स्थानीय नागरिकों की उपस्थिति में यह आयोजन जनभागीदारी और विकास के प्रति प्रतिबद्धता का प्रतीक बना।

वार्ड 28 को मिले बहुआयामी विकास कार्य

विकास कार्यों की सूची में मिनीमाता कन्या महाविद्यालय में डोम और किचन शेड के अलावा हेलीपेड के पास 18.68 लाख रुपए की लागत से विजिटर रूम, स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिन्दी माध्यम स्कूल NCDC में 6.30 लाख की लागत से साइकिल स्टैंड, तथा बुधवारी बाजार के समीप सामुदायिक भवन में 5 लाख की लागत से आंतरिक विद्युतिकरण और शौचालय निर्माण शामिल हैं।

खास बात – डोम निर्माण से मिलेगा छात्राओं को लाभ

मिनीमाता शासकीय कन्या महाविद्यालय में बनने वाला डोम न केवल महाविद्यालय की अधोसंरचना को सशक्त बनाएगा, बल्कि छात्राओं के लिए सांस्कृतिक एवं शैक्षणिक आयोजनों की सुविधा भी प्रदान करेगा। इसके साथ ही किचन शेड के निर्माण से संस्थान के आयोजनों के दौरान रसोई व्यवस्था भी सुसंगठित हो सकेगी।

खनिज न्यास से कोरबा को नई दिशा

अपने उद्बोधन में मंत्री श्री लखनलाल देवांगन ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद देते हुए कहा कि जिला खनिज न्यास की परिकल्पना ने जिले के खनिज संसाधनों को आम जनता के विकास में बदलने का रास्ता खोला है। उन्होंने कहा कि “खनिज से कमाई अब जनता की भलाई में खर्च हो रही है”, और सरकार की यह पारदर्शी सोच प्रदेश में भ्रष्टाचारमुक्त प्रशासन की ओर अग्रसर है।

मुख्यमंत्री के नेतृत्व में भ्रष्टाचार मुक्त विकास – मंत्री देवांगन

मंत्री देवांगन ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की सरकार प्रदेश को भ्रष्टाचारमुक्त बनाने हेतु कटिबद्ध है और जनता के पैसों का सदुपयोग करते हुए विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जा रही है। उन्होंने बताया कि कोरबा में प्रदूषण रहित उद्योगों की स्थापना के लिए प्रयास किए जा रहे हैं, साथ ही एल्यूमिनियम पार्क की स्थापना की दिशा में कार्य तेजी से चल रहा है।

कोरबा में बुनियादी सुविधाओं का भी हो रहा विस्तार

मंत्री ने जल आपूर्ति हेतु नई पाइपलाइन बिछाने, सड़कों की मरम्मत और जल संकट वाले क्षेत्रों में बोर स्वीकृति हेतु शासन को प्रस्ताव भेजे जाने की जानकारी दी। उन्होंने मिनीमाता की प्रतिमा स्थल के जीर्णोद्धार के निर्देश भी अधिकारियों को दिए।

महापौर का संकल्प – विश्वास कायम रहेगा

महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत ने अपने संबोधन में कहा कि “कोरबा की जनता ने जो विश्वास हम पर जताया है, उसे बनाए रखने हेतु हम समर्पित हैं।” उन्होंने कहा कि वार्ड और बस्तियों में जन अपेक्षाओं के अनुरूप तेज गति और सही दिशा में विकास कार्य हो रहे हैं, और आगे भी होंगे।

कार्यक्रम में उमड़ा जनसैलाब

इस भूमिपूजन कार्यक्रम में सभापति श्री नूतन सिंह ठाकुर, पार्षद श्री नरेन्द्र देवांगन, ममता यादव, सुनीता चौहान, सिमरनजीत कौर, राजेश राठौर, अजय विश्वकर्मा, नरेन्द्र पाटनवार, महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. राजेन्द्र सिंह, शिवसिंह चंदेल, सुशील गर्ग, शैलेन्द्र सिंह पप्पी, सुमन सोनी, पवन सिन्हा, हेमंत माहूलिकर सहित अनेक गणमान्य नागरिक, जनप्रतिनिधिगण, महाविद्यालय के प्राध्यापकगण एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

 

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.