March 15, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

कोरबा के दर्री जोन में 1.04 करोड़ के विकास कार्यों का भूमि पूजन सम्पन्न, मंत्री लखनलाल देवांगन व महापौर संजू देवी राजपूत की गरिमामयी उपस्थिति

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/  कोरबा। नगर पालिक निगम कोरबा के दर्री जोन अंतर्गत आने वाले वार्ड क्रमांक 54 जमनीपाली, 56 लाटा अगार खार, 58 पटेल नगर एवं 59 दर्री नीलगिरी वार्ड में कुल 1 करोड़ 4 लाख रुपये की लागत से होने वाले विभिन्न विकास कार्यों के लिए भव्य भूमि पूजन समारोह का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ शासन के वाणिज्य, उद्योग एवं श्रम मंत्री माननीय लखनलाल देवांगन एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहीं नगर पालिक निगम कोरबा की महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत ने विधिवत पूजा-अर्चना कर भूमि पूजन संपन्न किया। पूजा के पश्चात मंत्री श्री देवांगन एवं महापौर श्रीमती राजपूत ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए इन विकास कार्यों की रूपरेखा और उनके लाभों की जानकारी दी।

भूमि पूजन के दौरान जिन कार्यों का शिलान्यास हुआ उनमें शामिल हैं:

  • वार्डों में सीसी रोड निर्माण
  • नाली निर्माण एवं मरम्मत कार्य
  • स्ट्रीट लाइट्स एवं पेयजल आपूर्ति सुधार
  • सामुदायिक भवनों में विकासात्मक सुधार
  • शहरी सौंदर्यीकरण एवं नागरिक सुविधाओं का विस्तार

कार्यक्रम में दर्री क्षेत्र/मंडल के सभी पार्षदगण, मंडल पदाधिकारीगण, स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ता, समाज प्रमुख, चारों वार्डों के नागरिकगण, मातृशक्ति एवं युवा वर्ग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। क्षेत्र की जनता ने विकास कार्यों की इस शुरुआत पर खुशी जाहिर करते हुए शासन एवं प्रशासन को धन्यवाद प्रेषित किया

मंत्री लखनलाल देवांगन ने अपने उद्बोधन में कहा, “राज्य सरकार का उद्देश्य है कि प्रत्येक नागरिक को बुनियादी सुविधाएं सुलभ हों। कोरबा क्षेत्र के विकास को प्राथमिकता दी जा रही है और हर वार्ड में योजनाबद्ध ढंग से काम हो रहा है।”

महापौर संजू देवी राजपूत ने कहा, “नगर निगम द्वारा लगातार शहर के प्रत्येक वार्ड में समर्पित भाव से विकास कार्य किए जा रहे हैं। नागरिकों की समस्याओं का समाधान एवं जीवन स्तर में सुधार हमारी प्राथमिकता है।”

कार्यक्रम के समापन पर उपस्थित नागरिकों ने विकास की इस नई पहल के लिए धन्यवाद व्यक्त करते हुए नगर निगम और शासन प्रशासन के प्रयासों की सराहना की।

दर्री जोन क्षेत्र में यह भूमि पूजन न केवल विकास कार्यों की औपचारिक शुरुआत है, बल्कि कोरबा नगर की तरक्की और नागरिक सुविधा विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम भी है। इससे स्थानीय जनता को मूलभूत सुविधाओं में व्यापक सुधार देखने को मिलेगा।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.