July 22, 2025

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

होली के रंग में रंगे विधायक चैतराम अटामी, कार्यकर्ताओं संग किया जमकर उत्सव

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा राहुल दंतेवाड़ा ****/  होली मिलन समारोह के अवसर पर विधायक चैतराम अटामी ने आम बगीचा, बिंजाम रोड, चितालंका में भव्य आयोजन किया, जिसमें भाजपा जिलाध्यक्ष संतोष गुप्ता, भाजपा समर्थित जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए।

समारोह में विधायक चैतराम अटामी एक अलग ही अंदाज में नजर आए। वे होली गीतों पर झूमते, कार्यकर्ताओं संग नृत्य करते और रंग-गुलाल खेलते दिखे। उनकी इस ऊर्जा और उमंग को देख अन्य जनप्रतिनिधि भी खुद को रोक नहीं सके और सभी ने मिलकर जमकर नृत्य किया।

भाजपा की प्रचंड जीत के बाद जश्न का माहौल

हाल ही में नगरीय निकाय और त्रि-स्तरीय पंचायत चुनावों में भाजपा की शानदार जीत के बाद यह होली मिलन समारोह और भी खास बन गया। पार्टी कार्यकर्ताओं एवं जनप्रतिनिधियों ने इस जीत का रंगों और उल्लास के साथ जश्न मनाया।

जनता के सहयोग से होगा दंतेवाड़ा का विकास – विधायक अटामी

समारोह में विधायक चैतराम अटामी ने सभी को होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि क्षेत्र की जनता के आशीर्वाद से भाजपा को प्रचंड विजय मिली है। उन्होंने इस अवसर पर जनता को आश्वस्त किया कि उनकी मूलभूत सुविधाओं एवं क्षेत्र के विकास के लिए वे पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने कहा, “विपक्ष हो या पक्ष, सभी का सहयोग लेकर हम दंतेवाड़ा जिले का सर्वांगीण विकास करेंगे। जनप्रतिनिधियों और प्रशासन के साथ मिलकर, एक परिवार की तरह जनता की सेवा करेंगे और क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाएंगे।”

कार्यक्रम बना उत्सव का संगम

इस भव्य आयोजन में नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण भी शामिल हुए और सभी ने मिलकर होली के रंगों में सराबोर होते हुए उल्लासपूर्वक पर्व मनाया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.