July 22, 2025

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने जनपद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष को दिया सम्मान, सेवा कार्यों की हुई सराहना

 त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/ बरपाली परियोजना के अंतर्गत सेक्टर कोथारी के ग्राम नावापरा में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा जनपद पंचायत अध्यक्ष अशोका कँवर एवं उपाध्यक्ष मनोज झा के सम्मान में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत छत्तीसगढ़ महतारी के तेल चित्र पर माल्यार्पण एवं श्रीफल तोड़कर की गई। इसके उपरांत आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने जनपद अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष को साल और श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया।

इस अवसर पर जनपद पंचायत उपाध्यक्ष मनोज झा ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उनकी सेवा और समर्पण की सराहना की। उन्होंने कहा कि आंगनवाड़ी कार्यकर्ता बच्चों के पोषण और समग्र विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। इसके पश्चात जनपद पंचायत अध्यक्ष अशोका कँवर ने भी अपने विचार व्यक्त किए और कार्यकर्ताओं के प्रयासों की प्रशंसा की।

कार्यक्रम में विशेष रूप से जनपद पंचायत अध्यक्ष अशोका कँवर, उपाध्यक्ष मनोज झा, सरपंच कोथारी विश्राम कँवर, संजू वैष्णव, कोथारी सेक्टर प्रभारी श्रद्धा सिंह राजपूत, मड़वारानी सेक्टर प्रभारी हेमलता सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का मंच संचालन सावित्री पैकरा द्वारा किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.