March 30, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के


त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा  *****/अपुस्ट जानकारी के अनुसार कोरबा जिले के करतला थानांतर्गत ग्राम केरवाद्वारी में धान उपार्जन केंद्र के फड़ प्रभारी चंद्र भूषण वर्मा पर एक व्यक्ति ने चाकू से हमला कर दिया। हमले से उनके माथे में चोट आई है।
फड़ प्रभारी से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम बांधापाली निवासी अपने पुत्र के साथ नशे की हालत में धान का विक्रय करने के लिए धान उपार्जन केंद्र आया था। उसका कुछ बोरी धान खराब था, जिसको खाद्य अधिकारी के निर्देशानुसार फड़ प्रभारी श्री वर्मा द्वारा लेने से मना किया गया। किसान को कारण भी बताया गया, लेकिन इसके बाद भी नशे में धुत्त किसान और उसके पुत्र के द्वारा फड़ प्रभारी पर चाकू से हमला कर दिया गया, जिससे उनके माथे में चोट आई है। वहाँ पर उपस्थित अन्य किसानों द्वारा बीच-बचाव किया गया, जिससे कोई बड़ी घटना होने से बच गई। घटना की करतला थाने में सूचना दी गई। पुलिस द्वारा दोनों कथित आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है।

 

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.