February 11, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

 

त्रिनेत्र टाइम्स राहुल दंतेवाड़ा ****/     भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय चितालंका दंतेवाड़ा में राष्ट्रिय व प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार वीर बाल दिवस के तहत शहादत विचार कार्यक्रम का आयोजन किया गया |
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता भाजपा जिलाध्यक्ष दंतेवाड़ा व विधायक चैतराम अटामी ने कहा की वीर बाल दिवस हर साल 26 दिसंबर को उन साहसी और वीर बालकों की स्मृति में मनाया जाता है, जिन्होंने धर्म और अपने सिद्धांतों की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति दी। इस दिन का ऐतिहासिक महत्व सिख इतिहास से जुड़ा है, खासतौर पर गुरु गोबिंद सिंह जी के दो छोटे साहिबजादों, साहिबजादा फतेह सिंह और साहिबजादा जोरावर सिंह के बलिदान से। 1704 ईस्वी में गुरु गोबिंद सिंह जी के दो छोटे पुत्र, साहिबजादा जोरावर सिंह (9 वर्ष) और साहिबजादा फतेह सिंह (6 वर्ष), को मुग़ल सेना ने कैद कर लिया था।
उन्हें सरहिंद के नवाब वज़ीर खान के दरबार में प्रस्तुत किया गया और इस्लाम कबूल करने के लिए कहा गया। जब दोनों ने धर्म परिवर्तन से इंकार कर दिया, तो उन्हें ज़िंदा दीवार में चिनवा दिया गया। उनकी शहादत ने सिख धर्म और भारतीय इतिहास में एक अमिट छाप छोड़ी।
श्री अटामी ने कहा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2022 में यह दिवस घोषित किया, ताकि इस बलिदान की कहानी को हर पीढ़ी तक पहुँचाया जा सके।

पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष अभिमन्यु सोनी ने कहा की यह दिन हमें साहिबजादों की बहादुरी, धर्म के प्रति उनकी निष्ठा और न्याय के लिए उनकी लड़ाई की याद दिलाता है।यह न केवल सिख समुदाय के लिए बल्कि पूरी मानवता के लिए प्रेरणा का स्रोत है।
वीर बाल दिवस हमें सिखाता है कि सत्य और धर्म के मार्ग पर चलने के लिए उम्र या शक्ति नहीं, बल्कि अटल विश्वास और साहस की आवश्यकता होती है।कार्यक्रम का संचालन वीर बाल दिवस कार्यक्रम के सह संयोजक, भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष कुणाल ठाकुर ने किया एवं आभार व्यक्त कार्यक्रम के सह संयोजक,भाजपा जिला मीडिया प्रभारी राहुल असरानी ने किया | कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित सिख समाज के सम्मानित सदस्यों का विधायक चैतराम अटामी,पदेश मंत्री ओजस्वी मंडावी समेत भाजपा पदाधिकारियों ने शाल पहनाकर,तिलक लगाकर एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया | वीर बाल दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश मंत्री ओजस्वी मंडावी,जिला महामंत्री संतोष गुप्ता,पूर्व जिला महामंत्री राजा गुप्ता,जिला उपाध्यक्ष मुकेश शर्मा,सुनीता भास्कर,सत्यजीत चौहान,राकेश कुशवाहा,आर सी नहक,जे डी माकन,श्रवण कड़ती,महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष ममता गुप्ता,नगरपालिका दंतेवाड़ा अध्यक्ष पायल गुप्ता,अनुसूचित जनजाति मोर्चा जिलाध्यक्ष मुन्ना मरकाम,उरदो ठाकुर,सुमन प्रभा यादव,रविंद्र सोनी,कामो कुंजाम,पूर्व मंडल अध्यक्ष धरमलाल मिश्रा,रुपन मंडल,जी डी बैरागी,मंडल अध्यक्ष जय भंसाली,बैसू मंडावी,अमलेंदु चक्रवर्ती,सुधराम भास्कर,विनोद साहू,राघवेंद्र सिंह गौतम,कृष्णकांत शिवहरे,पुष्पा कौर,हरमिंदर सिंह,राजेश बोरबन,लक्ष्मी यादव,अजय अवस्थी,चंदन ध्रुव,सुमन ठाकुर,रवि भदौरिया,साजन सिंह,निखिल नाग,कुंती झरना,आयुष चौहान,हिमांशु परघनीया,कमल ठाकुर,भूपेंद्र ठाकुर,बोमड़ा,आर्यन शर्मा,दीपेश पटेल,शक्ति समेत समस्त भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्तागण उपस्थित हुए |

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.