*पूर्व प्रधानमंत्री स्व अटल बिहारी वाजपेयी जी की जन्म जयंती पर भाजपा दंतेवाड़ा ने मंडल स्तर पर कार्यक्रम आयोजित कर श्रद्धांजलि अर्पित किया*






वो कल थे हृदय में, वो कल भी रहेंगे।
अटल जी अटल थे, सदैव अटल ही रहेंगे- विधायक चैतराम अटामी

त्रिनेत्र टाइम्स राहुल दंतेवाड़ा ****/ देश में सुशासन की कल्पना को चरितार्थ करने वाले, असंख्य भारतवासियों के प्रेरणास्त्रोत, परम श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की जन्मशताब्दी पर आज भाजपा दंतेवाड़ा द्वारा प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार प्रत्येक वर्ष की भाँति इस वर्ष भी अटल जी की जयंती को सुशाशन दिवस के रूप में मंडल स्तर पर मनाया गया इसी तारतम्य में भाजपा मंडल दंतेवाड़ा द्वारा जिला भाजपा कार्यालय, चितालंका में उनकी छायाचित्र पर माल्यार्पण और पुष्प अर्पित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया |

25 दिसम्बर पूर्व प्रधानमंत्री ,छग राज्यनिर्माता ,भारतरत्न श्रध्देय अटल बिहारी बाजपेयी जी की जयंती सुशासन दिवस के अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष दंतेवाड़ा व विधायक चैतराम अटामी ने श्रध्देय अटल बिहारी बाजपेयी जी के सुशासन काल का उल्लेख करते हुए कहा जनसंघ से लेकर प्रधानमंत्री के कार्यकाल में भारत देश की उन्नति प्रगति और विकास के लिए अटल जी ने राष्ट्र और जनहित के लिए जो कार्य किये वो हम सब के लिए अनुकरणीय है | यह समय अटल जी की जन्मशताब्दी का है | भारतीय राजनीति के युगपुरुष अटल बिहारी बाजपेयी जी प्रखर ओजस्वी वक्ता, सिद्धान्त और स्वाभिमान की राजनीति के लिए आज भी लोकप्रिय जननायक के रूप में हम सबके लिए प्रेरणास्त्रोत है | श्री अटामी ने उनके कार्यकाल में हुए छग राज्यनिर्माण को छत्तीसगढ़ वासियों के अस्मिता और स्वाभिमान के लिए अनुकरणीय पहल बताते हुए गांव ,गरीब मजदूर किसानों के हित मे समर्पित कार्यो की जानकारी दिया और अटल जी के बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया | भाजपा प्रदेश मंत्री ओजस्वी मंडावी ने श्रद्धेय अटल जी की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा की छत्तीसगढ़वासियों को अथाह प्रेम करने वाले आदरणीय श्री अटल जी को प्रदेशवासी सदैव याद रखेंगे।कार्यक्रम का संचालन भाजपा मंडल महामंत्री दंतेवाड़ा रुपन मंडल एवं आभार व्यक्त जिला पंचायत सदस्य रामु नेताम ने किया | भाजपा नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष दंतेवाड़ा जय भंसाली ने पूर्व मंडल अध्यक्ष जयदयाल नागेश को पुष्पगुच्छ भेंट कर सफल कार्यकाल की बधाई दी | मंडल अध्यक्ष जय भंसाली ने भी श्रद्धेय अटल जी द्वारा किये गए अनेकों कार्यो का स्मरण किया | इस सुशाशन दिवस के अवसर पर समस्त भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्तागण उपस्थित हुए |





