February 11, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के


 

*भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का कांग्रेस पर तीखा हमला, कहा : कांग्रेस का यह घोर आपत्तिजनक, दंडनीय और निंदनीय कृत्य, पहले छत्तीसगढ़ में भी ऐसा किया था*

*’संविधान का सरेआम मखौल उड़ाने और लोकतंत्र का गला घोंटने वाली कांग्रेस अब भारत की एकता, अखंडता और सम्प्रभुता को भी सीधे-सीधे चुनौती दे रही’*

त्रिनेत्र टइम्स  *रायपुर।* भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरणसिंह देव ने कर्नाटक में आयोजित कांग्रेस के अधिवेशन में भारत के मानचित्र में कश्मीर को पाकिस्तान और अक्साई चिन को चीन का हिस्सा बताए जाने की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए इसे कांग्रेस का राष्ट्र विरोधी कृत्य बताया है। श्री देव ने कहा कि संविधान, लोकतंत्र और भारत के मानचित्र का बार-बार मखौल उड़ाना कांग्रेस की भारत विरोधी मानसिकता का प्रमाण है और यही कांग्रेस का स्थायी राजनीतिक चरित्र बन चुका है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री देव ने कहा कि संविधान का सरेआम मखौल उड़ाने और लोकतंत्र का गला घोंटने वाली कांग्रेस अब भारत के मानचित्र को विकृत रूप में अपने मंच पर लगाकर भारत की एकता, अखंडता और सम्प्रभुता को भी सीधे-सीधे चुनौती देने लग गई है। कांग्रेस की यह करतूत अक्षम्य है और कांग्रेस के खिलाफ अब संवैधानिक प्रावधानों के तहत भारत के मानचित्र से इस तरह की छेड़छाड़ को लेकर कड़े कानूनी कदम उठाए जा सकते हैं। श्री देव ने कहा कि कांग्रेस का यह अक्षम्य अपराध पहली बार या फिर भूल से हुआ हो, ऐसा नहीं माना जा सकता। यह कांग्रेस की एक सोची-समझी करतूत है और वह विदेशी ताकतों के हाथों खेलकर अपने टूलकिट एजेंडे पर अमल कर रही है। इससे पहले भी छत्तीसगढ़ के पिछले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने यह कृत्य किया था। भाजपा द्वारा तब इस विषय का खुलासा करने, मुकदमा आदि दर्ज कराने के बाद कांग्रेस ने माफी मांगी थी।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री देव ने कहा कि देश में जाति, धर्म के आधार पर तोड़ने की राजनीति करने वाली सत्ता की लालच में बौखलाती कांग्रेस एक तरफ भारत जोड़ो के नाम पर पाखंड का शर्मनाक प्रदर्शन कर रही है, वहीं अब भारत के हिस्सों को पाकिस्तान व चीन का हिस्सा बताकर देश को तोड़ने का कृत्य तक करने पर आमादा नजर आ रही है। श्री देव ने कहा कि कांग्रेस का यह घोर आपत्तिजनक, दंडनीय और निंदनीय कृत्य है। कांग्रेस का बार-बार किया जाने वाला यह अपराध यह बताता है कि ऐसा करके कांग्रेस देश के दुश्मनों को यह संदेश दे रही है कि वह उसके साथ है। तुष्टीकरण के अपने एजेंडे के कारण कांग्रेस किसी भी हद तक जा सकती है। श्री देव ने कहा कि कांग्रेस के इस देश-विरोधी कुकृत्य का हर स्तर पर विरोध होना चाहिए। अब समाज को भी आगे आकर इसका मुखर विरोध करना चाहिए।
——————

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.