August 18, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

 

 त्रिनेत्र टाइम्स दंतेवाड़ा राहुल  ****/ भारतीय जनता पार्टी दंतेवाड़ा जिला का संगठनात्मक मंडल स्तरीय चुनाव् समस्त मंडलो मे हुआ सम्पन्न। जिसमे दंतेवाड़ा जिला के 07 मंडलो मे भाजपा जिला चुनाव अधिकारी एवं पूर्व विधायक बैदु राम कश्यप,संगठन चुनाव जिला पर्वेक्षक अशोक बजाज एवं मंडल संगठन सहयोगी चुनाव अधिकारियों के द्वारा दिये गये मंडलो मे अपने दायित्वों का निर्वाहन कर मंडलो मे बूथ अध्यक्ष ,बूथ के प्रमुख कार्यकर्ता एवं पार्टी के वरिष्ठजनों से रायसुमारी कर मंडल अध्यक्षो की सर्वसहमति से घोषणा की गई ।
भाजपा जिलाध्यक्ष व विधायक दंतेवाड़ा चैतराम अटामी ने बताया की भारतीय जनता पार्टी द्वारा देश मे चलाये जा रहे संगठन पर्व के अंतर्गत मंडलो का निर्वाचन किया गया जिसमे आयु सीमा 35 वर्ष से 45 वर्ष संगठन द्वारा निर्धारित किया गया था जिसके अंतर्गत समस्त मंडलो मे इसी मापदंड के आधार पर संगठन द्वारा मंडल अध्यक्षों का चुनाव सर्वसहमति से किया गया | वंही दंतेवाड़ा जिला मे समस्त मंडलो में मंडल अध्यक्ष की घोषणा जिला चुनाव अधिकारी व मंडल चुनाव अधिकारी द्वारा की गई

|जिसमे दंतेवाड़ा जिला के दंतेवाड़ा मंडल मे जय भंसाली,गीदम मंडल में सुधराम भास्कर,बचेली मंडल में अमलेंदु चक्रवर्ती,किरंदुल मंडल में विजय सोढ़ी,बारसूर मंडल में बैशू राम मंडावी,कुआकोंडा मंडल में भीमा कवासी एवं कटेकल्याण मंडल में लक्ष्मीनारायण टेकाम को मंडल अध्यक्ष बनाया गया है | विधायक चैतराम अटामी ने सभी नवनियुक्त मंडल अध्यक्षों को बधाई देते हुए कहा की आप सभी के नेतृत्व में संगठन को नयी ऊर्जा मिले,संगठन का विस्तार हो और आगामी निकाय एवं पंचायत चुनाव में भाजपा को प्रचंड जीत मिलेगी |

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.