May 16, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के


त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/ श्रीअग्रसेन कन्या महाविद्यालय कोरबा में रक्तदान शिविर का आयोजन भारतीय रेड क्रॉस समिति शाखा कोरबा एवं यूथ रेड क्रॉस सोसाइटी श्रीअग्रसेन कन्या महाविद्यालय कोरबा के संयुक्त तत्वावधान में किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शिव अग्रवाल संचालक राकेश एजेंसी, कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि राजेंद्र अग्रवाल अध्यक्ष अग्रवाल सभा, कार्यक्रम की अध्यक्षता सुनील जैन अध्यक्ष श्रीअग्रसेन शिक्षण समिति महाविद्यालय एवं भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी जिला शाखा कोरबा के चैयरमेन रामसिंह अग्रवाल, उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद तिवारी एवं कोषाध्यक्ष राजेश बगड़िया, विनोद सिन्हा आदि सहित अन्य उपस्थित हुए।
कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों द्वारा रक्तदान को महान कार्य बताते हुए इसमें सभी युवा वर्ग को रक्तदान करने हेतु प्रेरित किया गया। महाविद्यालय के रेड रिबन शाखा के नोडल अधिकारी सुश्री अंजना चौधरी द्वारा रक्तदान के बारे में उसके लाभ एवं हानि की विस्तृत जानकारी देते हुए रक्तदान किया।महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने इस शिविर में रक्तदान कर कार्यक्रम को सफल बनाया रक्तदान शिविर में नीलू तिर्की हेमंत जांगड़े सरस्वती पटेल दिव्या जायसवाल शुभम साहू आदि ने रक्तदान किया। शिविर में छात्र-छात्राओं ने हीमोग्लोबिन एवं ब्लड ग्रुप की जांच करवाई।
भारतीय रेड क्रॉस समिति जिला शाखा कोरबा के चैयरमेन राम सिंह अग्रवाल ने अपने उद्बोधन में कहा कि अपने जीवन के अंतिम क्षण तक इस तरह के कार्यक्रम में अपना पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया। महाविद्यालय की सहायक प्राध्यापिका श्रीमती किरण बाजपेई एवं कार्यक्रम का संचालन रेड रिबन क्लब के नोडल अधिकारी श्रीमती गौरी वानखेड़े ने किया महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. मनोज कुमार झा ने आभार व्यक्त करते हुए रेड क्रॉस में आगे भी इसी तरह के कार्यक्रम आयोजित करने की बात कही।

 

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.