August 18, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के


त्रिनेत्र टाइम्स  कोरबा  छत्तीसगढ़ प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा है कि बस्तर के संवेदनशील 5 जिलों में नियद नेल्लानार योजना के माध्यम से शासन की योजनाओं को शत-प्रतिशत पहुंचाने का काम कर रहे है। लगातार सुरक्षा कैम्प खुल रहे हैं, उससे भी यह सब संभव हो पा रहा है। उस क्षेत्र में लगातार सड़क, पुल, पुलिया, मोबाइल के टॉवर सब स्थापित हो रहे हैं।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय कोरबा में पत्रकारों से चर्चा कर रहे थे। वे गुरु घासीदास जयंती समारोह में शामिल होने के लिए बतौर मुख्य अतिथि कोरबा आये हुए थे। एक प्रश्न के उत्तर में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि केंद्रीय गृहमंत्री अभी दो दिन के प्रवास पर थे। और बड़ा सौभाग्य हमारे छत्तीसगढ़ पुलिस का कि 24 साल में ही छत्तीसगढ़ पुलिस को जो राष्ट्रपति निशान होता है, जो पुलिस के लिए बहुत ही सम्मान और गौरव का विषय होता है, वो हमारे छत्तीसगढ़ पुलिस को मिला और हमारे देश के यशस्वी गृहमंत्री के कर कमलों से छत्तीसगढ़ पुलिस को मिला।
उन्होंने धान खरीदी के संबंध में कहा कि कहीं किसी किसान को धान बेचने में दिक्कत नहीं आ रही है। राइस मिलरों की हड़ताल भी खत्म हो गई है। अब सुचारू रूप से धान खरीदी, वैसे तो कोई बाधा था ही नहीं, वो चलने वाला है।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के साथ प्रदेश के उप मुख्यमंत्री अरुण साव, खाद्य मंत्री दयालदास बघेल, उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन, केंद्रीय नगरीय विकास मंत्री तोखन साहू भी कोरबा प्रवास पर आए हुए थे।

 

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.