February 14, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा  शारदीय नवरात्रि में दुर्गा पूजा के दौरान मां भगवती की आराधना के साथ-साथ डांडिया एवं गरबा उत्सव का अपना एक अलग महत्व है, नवरात्रि के दौरान हर आयु वर्ग के लोगों में अलग उत्साह का संचार होता है.

गरबा डांडिया उत्सव की परंपरा को आगे बढाते हुए शिवाजी नगर गरबा डांडिया उत्सव समिति के द्वारा भव्य आयोजन के लिए तैयारियां शुरू कर दी गई है. 30 वर्ष पूर्व शिवाजी नगर के प्रांगण में शुरू हुआ गरबा डांडिया उत्सव आज पूरे जिले में अपनी एक अलग पहचान बना चुका है. गरबा डांडिया उत्सव के दौरान कॉलोनी सहित पूरे जिले के लगभग 600 से अधिक लोग मैदान में डांडिया करके मां भगवती की आराधना करते हैं.

इस बार शिवाजी नगर डांडिया गरबा उत्सव समिति ने बैठक में एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है डांडिया उत्सव के दौरान पास व्यवस्था को पूरी तरह से खत्म कर दिया है.एवं डांडिया गरबा करने वालों को किसी प्रकार का शुल्क नहीं देना होगा.

समिति के सदस्यों ने बताया कि मातृशक्ति देवी की आराधना पूर्ण सात्विकता एवं परंपरागत ढंग एवं शांति से आपके सहयोग से संपन्न किया किया जाएगा आप सभी सादर आमंत्रित हैं

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.