February 14, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

 त्रिनेत्र टाईम्स *रायपुर।* भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने नालंदा परिसर में पहुंचकर छात्रों से भाजपा की सदस्यता की अपील की। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने विकसित भारत का जो सपना देखा है, उसे पूर्ण करने में युवाओं की भूमिका अहम होगी। प्रधानमंत्री स्वयं चाहते हैं कि प्रोफेशनल्स पॉलिटिक्स में नई सोच के साथ आएं। इससे राष्ट्र को नई दिशा मिलेगी। इसलिए युवाओं की भूमिका अहम है। उन्होंने कहा कि प्रोफेशनल के पॉलिटिक्स में आने से शुचिता की सोच को और बेहतर स्थान मिलेगा। हमारी लोकतंत्र की जड़ें और मजबूत होंगी। इसलिए अधिक से अधिक संख्या में युवाओं को राजनीति में आना चाहिए।

 

श्री नड्डा ने कहा कि देश में कुछ दल युवाओं को भ्रमित कर राजनीति करते रहे हैं। वह दल किसी से छिपा नहीं है। राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नड्डा ने युवाओं से भाजपा की सदस्यता की अपील की। छत्तीसगढ़ राज्य का निर्माण श्रद्धेय भारतरत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने किया था। उनके सपनों को पूर्ण करने प्रदेश में भाजपा की सरकार कार्य करती रही है। छत्तीसगढ़ राज्य अपना उदय के 25वें बसंत की ओर है। विकसित छत्तीसगढ़ का सपना हम सबका सपना है।

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नड्डा रायपुर पहुँचने के बाद विमानतल से सीधे केनाल रोड पहुँचे और वहाँ स्थित रानी दुर्गावती की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद श्री नड्डा भाजपा के पूर्व राज्यसभा सांसद श्रीगोपाल व्यास (शीरू भैया) के विधायक कॉलोनी (छोकरा नाला) स्थित निवास पहुँचे जहाँ उन्होंने श्री व्यास व परिजनों से सौजन्य भेंट की व श्री व्यास के स्वास्थ्य की जानकारी ली। इसके बाद उन्होंने श्री व्यास को भाजपा की सदस्यता प्रदान की। लगभग आधा घंटा श्री नड्डा व्यास निवास पर रुके।

 

इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन, प्रदेश अध्यक्ष किरण देव, भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुश्री सरोज पांडेय, सुश्री लता उसेंडी, केंद्रीय मंत्री तोखन साहू, उप मुख्यमंत्री अरुण साव, विजय शर्मा, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय, राज्यसभा सांसद राजा देवेंद्र प्रताप सिंह, रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल, दुर्ग सांसद विजय बघेल, राजनांदगांव सांसद संतोष पांडेय, बस्तर सांसद महेश कश्यप, कांकेर सांसद भोजराज नाग, रायगढ़ सांसद राधेश्याम राठिया, जांजगीर सांसद कमलेश जांगड़े, सरगुजा सांसद चिंतामणि महाराज, महासमुंद सांसद रूप कुमारी चौधरी, कृषि मंत्री रामविचार नेताम, खाद्य मंत्री दयालदास बघेल, वन एवं सहकारिता मंत्री केदार कश्यप, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, वाणिज्य एवं उद्योग एवं श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन, वित्त मंत्री ओपी चौधरी, खेल मंत्री टंकराम वर्मा, महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, भाजपा सदस्यता अभियान के प्रदेश संयोजक अनुराग सिंहदेव, भाजपा मुख्य प्रवक्ता अजय चंद्राकर पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरम लाल कौशिक, अमर अग्रवाल, विक्रम उसेंडी, पुन्नू लाल मोहले, रेणुका सिंह, महिला मोर्चा की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष विजया रहाटकर, भूपेंद्र सवन्नी, लक्ष्मी वर्मा, रायपुर संभाग प्रभारी सौरभ सिंह, प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव, भारत लाल वर्मा, जगदीश (रामू) रोहरा, रामजी भारती, प्रदेश मंत्री पदाधिकारी, विधायक, पूर्व विधायक एवं पूर्व सांसद एवं भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
———————

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.