February 14, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

*पूर्व सांसद व्यास को सदस्यता प्रदान करेंगे, नालंदा परिसर में छात्रों से मिलने के बाद सदस्यता अभियान में भाग लेंगे*

*प्रदेश कार्यालय में सदस्यता अभियान की समीक्षा करने पदाधिकारियों सहित मंत्रियों, सांसदों व सदस्यता टोली की बैठक लेंगे*

 त्रिनेत्र टइम्स   *रायपुर।* भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा आज 26 सितम्बर को एक दिवसीय प्रवास पर रायपुर आएंगे। इस दौरान श्री नड्डा विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे और प्रदेश के सदस्यता अभियान की अब तक की प्रगति की समीक्षा करेंगे।

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नड्डा 26 सितम्बर को अपराह्न 4 बजे राजधानी के स्वामी विवेकानंद विमानतल पहुँचेंगे और वहाँ से वे सीधे केनाल रोड पहुँचकर रानी दुर्गावती की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे। इसके बाद श्री नड्डा पूर्व राज्यसभा सांसद श्रीगोपाल व्यास (शीरू भैया) के विधायक कॉलोनी (छोकरा नाला) स्थित निवास जाएंगे। श्री नड्डा यहाँ श्री व्यास को भाजपा की सदस्यता प्रदान करेंगे। श्री व्यास के निवास से प्रस्थान कर श्री नड्डा नालंदा परिसर पहुँचकर छात्रों से भेंट व चर्चा करेंगे और सदस्यता अभियान में हिस्सा लेंगे। श्री नड्डा देर शाम 7 बजे प्रदेश भाजपा कार्यालय (कुशाभाऊ ठाकरे परिसर) पहुँचेंगे और सदस्यता अभियान की समीक्षा करने प्रमुख पदाधिकारियों,
प्रदेश सरकार के मंत्रियों, सांसदों, प्रदेश सदस्यता अभियान टोली, जिला पंचायत अध्यक्ष, महापौर, प्रदेश महामंत्री व संभाग प्रभारी-सह प्रभारियों की बैठक लेंगे।
———————

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.