February 14, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के


त्रिनेत्र टाइम्स   कोरबा  वनमंडल कोरबा के लेमरू जंगल में हाथियों का एक झुंड आराम करते हुए देखा गया है, जिसका एक रोमांचक वीडियो सामने आया है। घने जंगल के बीच हाथियों का विश्राम करना निश्चित रूप से एक अद्भुत दृश्य है, लेकिन इस झुंड के क्षेत्र में आने से ग्रामीणों में दहशत फैल जाती है।
जानकारी के अनुसार केंदई रेंज के बीट गार्ड ने ड्रोन कैमरे से इस वीडियो को रिकॉर्ड किया, जिसमें 48 हाथियों का झुंड जंगल के मध्य आराम करते हुए नजर आ रहा है।अब तक ये हाथी तीन अलग-अलग दलों में घूम रहे थे, और उनके एक साथ मिल जाने से इलाके में दहशत का माहौल बन गया है। हाथियों के इस दल ने ग्राम रोड़े और पोड़ी खुर्द ग्राम पंचायत के खेतों में पहुंचकर 13 से अधिक किसानों की धान की फसल को रौंद दिया है, जिससे किसानों को आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ा है।
बताया जा रहा हैं की वन विभाग ने प्रभावित गांवों में मुनादी कराकर लोगों को हाथियों से दूर रहने की सलाह दी है। ग्रामीणों को समझाया जा रहा है कि वे हाथियों के निकट न जाएं और उन्हें छेड़ें नहीं। यदि हाथी गांव में प्रवेश करें, तो तुरंत वन विभाग को सूचित करें। वन विभाग ग्रामीणों और हाथियों के बीच संतुलन स्थापित करने का प्रयास कर रहा है।

 

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.