February 14, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

*तपेश्वरी माता मंदिर प्रांगण समलूर में भाजपा ओबीसी मोर्चा ने किया साफ सफाई, एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम के तहत पौधरोपण भी किया*

 त्रिनेत्र टाइम्स दंतेवाड़ा राहुल    भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा दंतेवाड़ा द्वारा प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर लगातार सदस्यता अभियान कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इसी तारतम्य मैं आज समलुर ग्राम में सभा सदस्यता अभियान के तहत आयोजित की गई थी। इस दौरान लोगों को विश्व के सबसे बड़ी पार्टी भारतीय जनता पार्टी से जुड़ने हेतु प्रेरित किया गया। भाजपा ओबीसी मोर्चा के सदस्यता अभियान के जिला प्रभारी नवीन विश्वकर्मा एवं भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिला महामंत्री ओम सोनी ने समलुर ग्राम के भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर ग्रामीणों को भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने की प्रक्रिया से अवगत कराया एवं उन्हें सदस्य भी बनाया। इस दौरान क्षेत्र की प्रसिद्ध तपेश्वरी माता मंदिर प्रांगण की साफ सफाई भी की गई एवं भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला अध्यक्ष खिरेंद्र सिंह ठाकुर के नेतृत्व में नारियल ,नींबू और अन्य पौधों का रोपण भी किया गया। कार्यक्रम के दौरान मंडल अध्यक्ष लोकेन्द्र ठाकुर,सोशल मिडिया प्रभारी जेनेन्द्र ठाकुर,बूथ अध्यक्ष एवं उप सरपंच महादेव ठाकुर,रामराज ठाकुर,बलभद्र ठाकुर, भदरू सियान, कलम सिंह, बाल सिंह, प्रेम सिंह आदि समेत बड़ी संख्या मे ग्रामीण एवं कार्यकर्ता उपस्थित हुए l

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.