October 13, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के


त्रिनेत्र टाइम्स   कोरबा  भारत विकास परिषद की महिला इकाई ने गुरु वंदन व छात्र अभिनंदन कार्यक्रम आयोजित किया। लिटिल स्टेप स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में संचालक विजेन्द्र सिंह व प्राचार्य मीना पुरी ने अतिथियों का स्वागत किया। इसके बाद अभाविप की महिला इकाई की अध्यक्षा मधु पांडेय ने कार्यक्रम के विधान के लिए मार्गदर्शन दिया। उन्होंने कहा कि आज की पीढ़ी को संस्कारों के प्रति जागरुक किया जाना चाहिए। छात्रों ने अपने गुरु का वंदन रोली चंदन लगाकर किया। शिक्षकों ने छात्रों का मुंह मीठा कराया। कार्यक्रम में छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी।
आयोजन में रीता क्षेत्रपाल, पद्मनी साहू, ललिता सिंह के साथ परिषद के धर्मेंद्र कुदेसिया, मुरलीधर माखीजा, महेश गुप्ता, अशोक गोयल की उपस्थित में कार्यक्रम संपन्न हुआ।

 

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.