August 15, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

 

त्रिनेत्र टाइम्स दंतेवाड़ा राहुल       भाजपा जिलाध्यक्ष व विधायक दंतेवाड़ा चैतराम अटामी आज पोंदुम पहुंचे और जिले के पोन्दूम से 19
दिन पहले 01 सितम्बर को अपहृत 6 माह के बालक राजकुमार के घर लौटते ही राजकुमार और परिजनों से मुलाकात किया | विधायक चैतराम अटामी ने पुलिस प्रशाशन की तत्परता की सराहना करते हुए कहा की राजकुमार को आखिर कार उनकी मां
की ममता मिल ही गई।मां,अपने
बेटे को पाकर बड़ी खुश है ।यह
खुशी बच्चे के चेहरे पर भी नजर आयी, मां ने स्नेह के आगे अपराधियों के मनसूबे नाकाम हुए ।राजकुमार को उसके घर से 1 सितंबर को 2 बदमाशों
ने अगवा कर लिया था, जिसकी तलाश की जा रही है जिन्हे जल्द ही पकड़ा जायेगा । इसी दौरान बचेली से भी 18 दिन का नवजात गायब हो गया था, जिसे 4 घंटे में ही पुलिस ने जगदलपुर से बरामद कर लिया था। इस मामले में तीन आरोपी भी गिरफ्तार किये गए थे। श्री अटामी ने कहा की दंतेवाड़ा पुलिस की तत्परता से कार्रवाई को देखकर डर के मारे पोंदम से अगवा किये गए 6 माह के बालक राजकुमार को छोड़कर आरोपी भाग गए। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है और आरोपी शीघ्र ही पकड़े जायेंगे । श्री अटामी ने कहा की आरोपी बदमाशों को शीघ्र ही पकड़ा जायेगा और कड़ी से कड़ी कार्यवाही के तहत दण्डित कर जेल भेजा जायेगा चाहे जो भी हो कानून व्यवस्था को बिगाड़ने की कोशिश करने वाले अपराधियों को पकड़ कर सबक सिखाया जायेगा |

More Stories

1 min read

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

1 min read
Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.